Get App

शेयर बाजार में फिर बना इतिहास, सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड ... निवेशकों ने ₹14,000 करोड़ कमाया

Share Market Today: शेयर बाजार में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला मंगलवार 16 जुलाई को भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। हालांकि कमजोर ग्लोबल संकेतों और बजट से पहले सतर्कता के चलते बाजार में तेजी सीमित रही। निवेशकों की संपत्ति में दिन भर में करीब 14,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ

Vikrant singhअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 8:09 PM
शेयर बाजार में फिर बना इतिहास, सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड ... निवेशकों ने ₹14,000 करोड़ कमाया
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 455.20 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला मंगलवार 16 जुलाई को भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। हालांकि कमजोर ग्लोबल संकेतों और बजट से पहले सतर्कता के चलते बाजार में तेजी सीमित रही। निवेशकों की संपत्ति में दिन भर में करीब 14,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। हालांकि मिडकैप शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.29 फीसदी लुढ़ककर बंद हुए। दूसरी ओर स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.32 फीसदी की तेजी रही। आज के कारोबार के दौरान रियल्टी, आईटी और FMCG शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर कैपिटल गुड्स, यूटिलिटी और पावर शेयरों में मुनाफावसूली दिखा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 51.69 अंक या 0.064% की तेजी के साथ 80,716.55 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,898.30 अंक का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 26.30 अंक या 0.11% की तेजी के साथ 24,613.00 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 24,661.25 अंक का नया उच्चतम स्तर छुआ।

निवेशकों ने ₹14,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 16 जुलाई को बढ़कर 455.20 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 15 जुलाई को 455.06 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 14,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 14,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें