Get App

Stock Market Fall: निफ्टी 24570 पर, सेंसेक्स ने दिन में देखी 577 अंकों की गिरावट; बाजार 5 कारणों से लाल

Stock Market Fall: मार्केट में अस्थिरता का पैमाना India VIX दिन में 3 प्रतिशत बढ़कर 12.55 पर पहुंच गया। शुक्रवार को फाइनेंशियल स्टॉक्स ​दबाव में रहे। बजाज फाइनेंस का शेयर लगभग 6 प्रतिशत टूटा। बजाज फिनसर्व में भी लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट दिखी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 07, 2026 पर 4:42 PM
Stock Market Fall: निफ्टी 24570 पर, सेंसेक्स ने दिन में देखी 577 अंकों की गिरावट; बाजार 5 कारणों से लाल
FIIs ने गुरुवार को 17.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

शेयर बाजार में शुक्रवार, 7 अगस्त को गिरावट रही। इससे पहले लगातार दो कारोबारी सत्रों में तेजी रही थी। शुक्रवार को सेंसेक्स लाल निशान में 78,516.08 पर खुला। फिर पिछली क्लोजिंग से 577.69 अंक तक टूटकर 78,377.07 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,538.90 पर खुला। फिर ​पिछली क्लोजिंग से 113.25 अंक तक टूटकर 24,522.75 के लो तक गया। बाद में सेंसेक्स 455.59 अंकों की गिरावट के साथ 78,499.17 पर और निफ्टी 65.35 अंकों की गिरावट के साथ 24,570.65 पर बंद हुआ।

गुरुवार को सेंसेक्स 373.76 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,954.76 पर बंद हुआ था। निफ्टी 11.35 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,636 पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं Stock Market में शुक्रवार को लौटी गिरावट के अहम कारण डिटेल में...

कच्चे तेल की कीमतों में दिन में दिखी तेजी 

दिन में ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क, ब्रेंट क्रूड की कीमत में तेजी दिखी थी। भाव चढ़कर 83.8 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था। लेकिन बाद में तेल की कीमत में गिरावट आई। कच्चे तेल का भाव बढ़ना भारत के लिए एक नेगेटिव फैक्टर है क्योंकि देश अपनी कच्चे तेल की कुल जरूरत का ज्यादातर हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है। तेल की बढ़ती कीमतें आयात की लागत बढ़ा सकती हैं, जिससे व्यापार घाटा बढ़ सकता है। साथ ही देश के अंदर महंगाई भी बढ़ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें