Stock Market Fall: हरे से लाल हुआ बाजार, लगातार चौथे दिन गिरावट में बंद; निवेशकों ने गंवाए ₹87279 करोड़

Stock Market Fall: इससे पहले दिन में सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 354.13 अंक तक उछलकर 76,924.48 के हाई तक गया था। निफ्टी भी पिछली क्लोजिंग से करीब 111 अंकों की बढ़त के साथ 24,025.40 के हाई तक गया। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में तेजी और गिरावट का मिलाजुला रुख है

अपडेटेड Sep 03, 2026 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सेंसेक्स 417.49 अंक टूटकर 76,152.86 पर और निफ्टी 41 अंक फिसलकर 23,873.45 पर बंद हुआ।

3 सितंबर को शेयर बाजार में दिन में दिखी हरियाली मार्केट बंद होने तक गिरावट में बदल गई। बाजार लगातार चौथे दिन लाल निशान में बंद हुआ। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 87279 करोड़ रुपये घट गया। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 417.49 अंक टूटकर 76,152.86 पर और निफ्टी 41 अंक फिसलकर 23,873.45 पर बंद हुआ। इसके पीछे प्रॉफिट बुकिंग और IT, ऑटो, FMCG शेयरों में बिकवाली का बड़ा हाथ रहा। इससे पहले दिन में सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 354.13 अंक तक उछलकर 76,924.48 के हाई तक गया था। निफ्टी भी पिछली क्लोजिंग से करीब 111 अंकों की बढ़त के साथ 24,025.40 के हाई तक गया।

बुधवार, 2 सितंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,87,97,259.056 करोड़ रुपये रहा था। गुरुवार को मार्केट बंद होने पर यह 4,87,09,979.50 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 87,279.556 करोड़ रुपये की गिरावट।

एक दिन पहले कैसा रहा था बाजार


इससे पहले बाजार में लगातार तीन दिन गिरावट दिखी थी। वैश्विक बाजारों में नरमी और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की ऊंची कीमत के कारण 2 सितंबर को सेंसेक्स 373.93 अंक या 0.49 प्रतिशत टूटा। इंडेक्स 76,570.35 पर बंद हुआ। निफ्टी 141.35 अंक या 0.59 प्रतिशत फिसलकर 23,914.45 पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.61 प्रतिशत के नुकसान में रहा। वहीं मिडकैप सेलेक्ट 0.51 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

Lumino Industries Share Price: 34% के दमदार प्रीमियम पर लिस्टिंग; अब क्या करें- बाय, सेल या होल्ड?

ग्लोबल मार्केट्स का हाल

वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में तेजी और गिरावट का मिलाजुला रुख है। निक्केई 225, हेंग सेंग और ताइवान वेटेड में गिरावट है। वहीं कॉस्पी, SET कंपोजिट, जकार्ता कंपोजिट और शंघाई कंपोजिट हरे निशान में हैं। इनमें 1 प्रतिशत तक की तेजी है। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त में बंद हुए थे। यूरोपीय बाजारों में गिरावट है।

रुपया 17 पैसे मजबूत

3 सितंबर को रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 94.56 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि 31 अगस्त तक फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट (बैंक) या FCNR(B) जमा के तौर पर देश में 127.226 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आया। इस जमा में उम्मीद से काफी अधिक राशि आने से रुपये को सपोर्ट मिला। रुपया बुधवार को 22 पैसे की तेजी के साथ 94.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।