Get App

Stock Market Fall: सेंसेक्स 357 अंक तक फिसला, निवेशकों के ₹2.32 लाख करोड़ साफ

Stock Market Fall: गुरुवार, 13 अगस्त को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,94,13,560.799 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को कुछ ही देर में यह घटकर 4,91,81,511.05 करोड़ रुपये हो गया

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 14, 2026 पर 9:57 AM
Stock Market Fall: सेंसेक्स 357 अंक तक फिसला, निवेशकों के ₹2.32 लाख करोड़ साफ
निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला और फिर ​पिछली क्लोजिंग से 91.55 अंक तक टूटकर 24,304.30 के लो तक गया।

शेयर बाजार में शुक्रवार, 14 अगस्त को बिकवाली का दबाव है। सेंसेक्स की ओपनिंग लाल निशान में हुई। कुछ ही देर में यह पिछले बंद भाव से 357 अंक टूटकर 77,722.93 के लो तक चला गया। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.32 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला और फिर ​पिछली क्लोजिंग से 91.55 अंक तक टूटकर 24,304.30 के लो तक गया।

गुरुवार, 13 अगस्त को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,94,13,560.799 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को कुछ ही देर में यह घटकर 4,91,81,511.05 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 2,32,049.749 करोड़ रुपये की कमी।

गुरुवार को कारोबार के अंतिम घंटे में हुई बाइंग से सेंसेक्स 113.61 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,079.96 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 40.10 अंक या 0.16 प्रतिशत टूटकर 24,395.85 पर बंद हुआ था। निफ्टी में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई। BSE मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक में 0.53 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप सेलेक्ट में 0.35 प्रतिशत का लाभ रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें