Stock Market Sharp Recovery: शुरुआती गिरावट से उबरते हुए घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी ने जबरदस्त वापसी की। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स 540 पॉइंट्स ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी भी 24100 के करीब से रिटर्न हुआ और 24300 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मिडकैप स्पेस में अच्छी रिकवरी लौटी लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में दबाव बना रहा। दिन के आखिरी के निफ्टी मिडकैप 100 आधी फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप लाल बना रहा।
