Stock Market focus: बाजार का फोकस आज FMCG और सरकारी बैंकों पर है। आज यही दोनों सेक्टर के शेयर बाजार में दौड़ रहे हैं। आइए डालते है एक नजर की इन दोनों सेक्टर में तेजी की क्या है वजह?दरसल, सरकार ने पाम ऑयल इंपोर्ट ड्यूटी में बड़ी कटौती की है जिसके चलते आज FMCG शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। गोदरेज कंज्यूमर और ब्रिटानिया के शेयर सोमवार 2 जून के कारोबारी सत्र में 2 से 3% चढ़े है। साथ ही HUL, और टाटा कंज्यूमर में भी रौनक देखने को मिल रही है।
