लगातार 3 कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद गुरुवार, 3 सितंबर को भारतीय शेयर बाजारों में हरियाली है। सेंसेक्स दिन में पिछली क्लोजिंग से 354.13 अंक तक उछला और 76,924.48 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी भी हरे निशान में खुला और फिर करीब 111 अंकों की बढ़त के साथ 24,025.40 के हाई तक गया। 2 सितंबर को सेंसेक्स 373.93 अंक या 0.49 प्रतिशत टूटा था और 76,570.35 पर बंद हुआ था। निफ्टी 141.35 अंक या 0.59 प्रतिशत फिसलकर 23,914.45 पर बंद हुआ था।
