Stock Market Holiday: होली की वजह से BSE और NSE आज रहेंगे बंद, महाराष्ट्र में 7 मार्च को होली की छुट्टी

Stock Market Holiday: शेयर बाजार पर होली की छुट्टी 7 मार्च को है। ऐसे में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 7 मार्च यानी आज बंद रहेंगे। वहीं कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट सुबह के सत्र में बंद रहेंगे। सुबह का सेशन 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक है। इसके बाद शाम के सत्र में खुल जाएंगे

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 8:01 AM
महाराष्ट्र सरकार ने 7 मार्च को राज्य में होली की छुट्टी दी है। ऐसे में स्टॉक मार्केट भी 7 मार्च को बंद हैं

Stock Market Holiday: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (National Stock Exchange of India -NSE) और BSE 7 मार्च को होली की वजह से बंद रहेंगे। इसके साथ कमोडिटी मार्केट भी बंद रहेगा। इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट के साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट 7 मार्च को बंद रहेंगे। भारत का पहला लिस्टेड एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) भी 7 मार्च को सुबह के सत्र में कारोबार के लिए बंद रहेगा। यहां शाम के सत्र में शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक ट्रेडिंग होगी। कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए सुबह का सत्र बंद रहेगा, जबकि शाम का सत्र खुला रहेगा।

6 मार्च को सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। BSE सेंसेक्स 415 अंक यानी 0.76 फीसदी बढ़कर 60,265.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 124.65 अंक यानी 0.71 फीसदी बढ़कर 17,719.00 के स्तर पर बंद हुआ।

6 मार्च को बाजार की कैसी रही चाल


Adani Enterprises, Tata Motors, ONGC, NTPC और Power Grid Corporation निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Britannia Industries, Tata Steel, JSW Steel, Hindalco Industries और IndusInd Bank निफ्टी के टॉप लूजर रहें। मेटल, रियल्टी और PSU बैंक को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स पावर और ऑयल एंड गैस 2 फीसदी की बढ़त के साथ हरे रंग में बंद हुए। BSE मिडकैप इंडेक्स (BSE midcap index) 0.7 फीसदी चढ़ा जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स (smallcap index) में करीब एक फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन सोमवार 6 मार्च को बढ़कर 265.49 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले 3 मार्च को 263.42 लाख करोड़ रुपये था।

Taking stocks: निफ्टी में लगातार दूसरे दिन दिखी तेजी, जानिए 8 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

30 मार्च को भी रहेगी बाजार की छुट्टी

बीएसई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च महीने में भारतीय शेयर बाजार दो दिन बंद रहेंगे। इसके अनुसार 30 मार्च को राम नवमी के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा। फिलहाल 7 मार्च को देश भर में होलिका दहन है। 8 मार्च को होली का त्‍योहार मनाया जाएगा। लेकिन स्‍टॉक मार्केट के लिए होली 7 मार्च को ही है।

महाराष्ट्र में 7 मार्च को होली की छुट्टी

महाराष्ट्र सरकार के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार राज्य में होली 7 मार्च को मनाई जाएगी। यानी महाराष्ट्र में 7 मार्च को होली की सरकारी छुट्टी है। वहीं, देश के दूसरे हिस्सों में रंगों वाली होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। देश के अधिकतर राज्यों में 8 मार्च को ही होली की छुट्टी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।