Taking stocks: निफ्टी में लगातार दूसरे दिन दिखी तेजी, जानिए 8 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Taking stocks:अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, एनटीपीसी और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन निफ्टी के टॉप गेनर रहे, जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक निफ्टी के टॉप लूजर रहे। आज को कारोबार में मेटल, रियल्टी और पीएसयू बैंक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 9:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Taking Stock: दिग्गजों के साथ ही आज छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़कर बंद हुए हैं

Taking stocks:आज 6 मार्च 2023 के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं। Nifty आज 17700 के ऊपर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में Sensex 415.49 अंक यानी 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 60224.46 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 117.20 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 17711.50 के स्तर पर बंद हुआ है। आज करीब 2049 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, 1430 शेयरों में गिरावट रही है। जबकि 189 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी के टॉप गेनर- लूजर

अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, एनटीपीसी और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन निफ्टी के टॉप गेनर रहे, जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक निफ्टी के टॉप लूजर रहे। आज को कारोबार में मेटल, रियल्टी और पीएसयू बैंक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में बढ़त रही है। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी रही।


छोटे-मझोले शेयरों में भी दिखी तेजी

दिग्गजों के साथ ही आज छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़कर बंद हुए हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 5 पैसे की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया 81.97 के मुकाबले 81.92 के स्तर पर बंद हुआ है।

8 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की राय

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि पिछले हफ्तों के दौरान बाजार में ब्याज दरें यूएस पएड की तरफ से आक्रामक बढ़ोतरी का डर हावी था। इसके कारण ही अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और डॉलर इंडेक्स में मजबूती देखने को मिली थी। ये बाजार के लिए निगेटिव फैक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। इससे साथ ही अदाणी ग्रुप को लेकर भी बाजार में अनिश्चितता बनी हुई थी। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों के तरफ से मौद्रिक नीतियों पर नरमी के संकेत और अदाणी ग्रुप में आए बड़े निवेश ने बाजार का मूड सुधार दिया है। भारतीय बाजार में लौटी एफआईआई की खरीदारी भी सेंटीमेंट को बूस्ट दे रही है। इन वजहों से बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है।

LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह की राय

LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स में ऊपरी स्तरों से कुछ बिकवाली आती दिखी है। लेकिन व्यापक रुझान तेजी का ही है। ऐसे में हमें बैंकिंग शेयरों में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए। बैंक निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 41000 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 42000 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी अगले कुछ कारोबारी सत्रों में हमें एक दायरे में घूमता दिख सकता है।

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की सलाह

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि पावर और ऑयल एंड गैस जैसे एनर्जी शेयरों में तेज उछाल के चलते बाजार में लगातार दूसरे दिन रिलीफ रैली कायम रही। बेंचमार्क सेंसेक्स आज 60000 के ऊपर बंद हुआ। आज की तेजी के बावजूद बाजार का ढ़ाचा अभी भी निगेटिव रुझान के साथ मंदी वाला ही है। मैक्रो इकोनॉमिक कमजोरिया और जियोपोलिटिकल तनाम अभी भी बाजार के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

टेक्निकल नजरिए से देखें तो 17800-17900 के जोन में निफ्टी में मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। वहीं, निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 17650-17600 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर निफ्टी 17600 के नीचे फिसलता है तो फिर दबाव और बढ़ सकता है।

Daily Voice: मांग में गिरावट भारत की इकोनॉमी के लिए सबसे बड़ी चुनौती, दूसरी छमाही से बाजार पकड़ेगा रफ्तार

रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की राय

रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर बाजार में आज भी तेजी देखने को मिली। लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली भी आई। कारोबार के अंत में निफ्टी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 17711.45 के स्तर पर बंद हुआ। ग्लोबल बाजार की तेजी भारतीय बाजारों में भी जोश भर रही है। लेकिन इस तेजी को तमाम बाधाएं सीमित कर दे रही हैं। ऐसे में ट्रेडरों को सलाह होगी कि वे चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने की रणनीति पर ही कायम रहें और ऐसे शेयरों पर नजर रखें जो विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूती दिखा रहे हैं।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।