Stock Market Holiday: गुरुवार को बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए वजह और चेक करें 2026 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Stock Market Holiday: शेयर बाजार गुरुवार को पूरी तरह बंद रहेगा। BSE, NSE और MCX में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके साथ ही NSE ने 2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। चेक करें पूरी डिटेल।

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 11:06 PM
Story continues below Advertisement
क्रिसमस के कारण गुरुवार, 25 दिसंबर को शेयर बाजार के सभी प्रमुख सेगमेंट बंद रहेंगे।

Stock Market Holiday: साल 2025 में शेयर बाजार का आखिरी ट्रेडिंग पब्लिक हॉलिडे इसी हफ्ते पड़ रहा है। गुरुवार, 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange (NSE) दोनों पूरे दिन बंद रहेंगे। इस दिन शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा।

25 दिसंबर को क्या-क्या बंद रहेगा

क्रिसमस के कारण गुरुवार, 25 दिसंबर को शेयर बाजार के सभी प्रमुख सेगमेंट बंद रहेंगे। इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करंसी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी पूरे दिन बंद रहेगा।


वीकेंड पर भी नहीं होगी ट्रेडिंग

पब्लिक हॉलिडे के बाद बाजार अपने तय वीकेंड ब्रेक पर भी बंद रहेगा। शनिवार, 27 दिसंबर और रविवार, 28 दिसंबर को भी शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। इस तरह निवेशकों को इस हफ्ते लगातार तीन दिन ट्रेडिंग का मौका नहीं मिलेगा।

NSE Holiday List 2026

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 2026 का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, साल 2026 में शेयर बाजार कुल 15 दिन पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहेगा। इसके अलावा, हर शनिवार और रविवार को बाजार नियमित रूप से बंद रहेगा।

क्रमांक तारीख दिन छुट्टी
1 26 जनवरी 2026 सोमवार गणतंत्र दिवस
2 3 मार्च 2026 मंगलवार होली
3 26 मार्च 2026 गुरुवार श्री राम नवमी
4 31 मार्च 2026 मंगलवार श्री महावीर जयंती
5 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार गुड फ्राइडे
6 14 अप्रैल 2026 मंगलवार
डॉ बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
7 1 मई 2026 शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
8 28 मई 2026 गुरुवार बकरी ईद
9 21 जुलाई 2026 मंगलवार मुहर्रम
10 14 सितंबर 2026 सोमवार गणेश चतुर्थी
11 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार
महात्मा गांधी जयंती
12 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार दशहरा
13 10 नवंबर 2026 मंगलवार
दिवाली-बलिप्रतिपदा
14 24 नवंबर 2026 मंगलवार गुरु नानक जयंती
15 25 दिसंबर 2026 शुक्रवार क्रिसमस

2026 का पहला और आखिरी ट्रेडिंग हॉलिडे

NSE के मुताबिक, साल 2026 में शेयर बाजार का पहला ट्रेडिंग हॉलिडे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रहेगा। वहीं, साल का आखिरी ट्रेडिंग हॉलिडे 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन होगा।

निवेशकों के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

इन पब्लिक हॉलिडेज के अलावा शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को भी बंद रहता है। ऐसे में ट्रेडिंग, निवेश और एक्सपायरी से जुड़े फैसले लेते समय छुट्टियों के इस कैलेंडर को ध्यान में रखना जरूरी है, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

Stock to Buy: 126% तक बढ़ सकता है ये स्टॉक, जानिए किस वजह से बुलिश हैं ब्रोकरेज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।