Get App

श्री महावीर जयंती पर शेयर मार्केट बंद, शाम में होगी कमोडिटी ट्रे़डिंग, गिफ्ट निफ्टी ग्रीन

Market Closed on Shri Mahavir Jayanti: श्री महावीर जयंती के मौके पर आज इस वित्त वर्ष 2026 के आखिरी दिन स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद है लेकिन कमोडिटी मार्केट इवनिंग सेशन में खुलेगा। जानिए अभी घरेलू स्टॉक मार्केट की क्या स्थिति है और आगे क्या रुझान है और जो एशियाई मार्केट खुले हैं, वहां क्या स्थिति है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 8:25 AM
श्री महावीर जयंती पर शेयर मार्केट बंद, शाम में होगी कमोडिटी ट्रे़डिंग, गिफ्ट निफ्टी ग्रीन
निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन 30 मार्च को सेंसेक्स 1635.67 प्वाइंट्स यानी 2.22% की फिसलन के साथ 71,947.55 और निफ्टी 50 भी 488.20 प्वाइंट्स यानी 2.14% की फिसलन के साथ 22,331.4 पर बंद हुआ था।

Market Closed on Shri Mahavir Jayanti: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज श्री महावीर जयंती के मौके पर कारोबार नहीं हो रहा है। कमोडिटी मार्केट में भी कारोबार बंद है लेकिन इवनिंग सेशन में यह खुल जाएगा। कमोडिटी मार्केट में मॉर्निंग सेशन के कारोबार की टाइमिंग सुबह 9:00am से शाम 5:00pm तक होती है और इवनिंग सेशन की टाइमिंग शाम 5:00pm से रात 11:30/11:55pm तक होती है। स्टॉक मार्केट में बात करें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 1 अप्रैल को सामान्य रूप से कारोबार शुरू होगा तो कमोडिटी मार्केट में भी अगले वित्त वर्ष 2027 के पहले दिन 1 अप्रैल से सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा।

अभी कैसी है घरेलू मार्केट की स्थिति?

इस वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 मार्च को लगातार दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में बिकवाली का तगड़ा दबाव दिखा। बैंकों के डॉलर पोजिशंस पर आरबीआई की सख्ती ने बैंकिंग स्टॉक्स को बुरी तरह तोड़ दिया जिसने मार्केट पर दबाव और बढ़ाया। निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन 30 मार्च को सेंसेक्स 1635.67 प्वाइंट्स यानी 2.22% की फिसलन के साथ 71,947.55 और निफ्टी 50 भी 488.20 प्वाइंट्स यानी 2.14% की फिसलन के साथ 22,331.4 पर बंद हुआ था।

मार्च में निफ्टी 50 में 11% से अधिक गिरावट आई जो कि मार्च 2020 यानी कोरोना महामारी के बाद से किसी महीने में सबसे बड़ी फिसलन रही। ब्रोडर लेवल पर भी सोमवार को हाहाकार मचा और निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेज ढाई फीसदी से अधिक टूट गए। सोमवार को सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल बंद हुए जिसमें ऑटो, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक के निफ्टी इंडेक्स तो 2-4% फिसल गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें