Gainers & Losers: श्री महावीर जयंती के मौके पर कल 31 मार्च को बाजार बंद रहेगा। ऐसे में इस वित्त वर्ष 2026 का आखिरी कारोबारी दिन आज रहा और निफ्टी की मंथली एक्सपायरी भी आज ही हो गई। आज एनएसई के इंडेक्सेज के साथ-साथ एनएसई पर स्टॉक्स के F&O की भी एक्सपायरी थी तो मार्केट में काफी उठा-पटक रही। आज सेंसेक्स (Sensex) 1635.67 प्वाइंट्स यानी 2.22% की फिसलन के साथ 71,947.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 488.20 प्वाइंट्स यानी 2.14% की फिसलन के साथ 22,331.4 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Coal India । मौजूदा भाव: ₹450.25 (+1.15%)
कोल इंडिया को ₹1057 करोड़ का बैट्री एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.31% उछलकर ₹459.90 पर पहुंच गए।
IRB Infra । मौजूदा भाव: ₹22.11 (+8.01%)
1:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू की एक्स-डेट को आज जब भाव एडजस्ट ठीक आधा हुए तो आईआरबी इंफ्रा के शेयर एडजस्टेड भाव में 10.89% उछलकर ₹22.70 पर पहुंच गए।
Hindalco । मौजूदा भाव: ₹884.55 (+2.04%)
NALCO । मौजूदा भाव: ₹384.00 (+3.52%)
वैश्विक मार्केट में एल्युमिनियम की कीमतों में तेजी पर हिंडालको के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.32% उछलकर ₹913.00 और नालको के शेयर 6.36% चढ़कर ₹394.55 पर पहुंच गए।
Enviro Infra Engineers । मौजूदा भाव: ₹140.65 (+1.92%)
एंवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स को बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए एनटीपीसी से ₹664 करोड़ का ईपीसी ऑर्डर मिला तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 6.85% चढ़कर ₹147.45 पर पहुंच गए।
DMart (Avenue Supermarts) । मौजूदा भाव: ₹3961.25 (+1.34%)
एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने 29 मार्च को महाराष्ट्रप, यूपी और एमपी में डीमार्ट के तीन नए स्टोर खोले तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.59% उछलकर ₹4010.00 पर पहुंच गए।
AU SFB । मौजूदा भाव: ₹842.75 (-4.57%)
आरबीआई ने सभी बैंकों को ऑनशोर डिलीवरेबल मार्केट में रुपये पर अपनी नेट ओपन पोजिशन को $10 करोड़ तक सीमित रखने को कहा तो बैंकिंग स्टॉक्स धड़ाम हो गए। बैंक निफ्टी का टॉप लूजर एयू एसएफबी इंट्रा-डे में 5.26% टूटकर ₹836.65 तक आ गया।
Kalpataru Projects । मौजूदा भाव: ₹1059.40 (-1.26%)
ईरान-अमेरिका की जंग के चलते कल्पतरू प्रोजेक्ट्स ने मिडिल ईस्ट में एक्सपोजर से ऑर्डर बुक को 10-11% के झटके की आशंका जताई तो शेयर आज इंट्रा-डे में 3.30% टूटकर ₹1037.45 पर आ गए। कंपनी को आशंका है कि मार्च 2025 तिमाही में रेवेन्यू को ₹200-300 करोड़ का झटका लग सकता है।
Apollo Hospitals । मौजूदा भाव: ₹7521.55 (-0.36%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹7435.00 के भाव पर 32 हजार से अधिक शेयरों की ₹23.91 करोड़ में ब्लॉक डील पर अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.46% टूटकर ₹7363.00 तक आ गए।
CMPDI । मौजूदा भाव: ₹154.05 (-10.44%)
सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) के ₹172 के शेयर आज डिस्काउंट पर एंट्री के बाद धड़ाम हो गए और इंट्रा-डे में ₹152.30 तक आ गए यानी कि आईपीओ निवेशक 11.45% तक घाटे में आ गए। इसके आईपीओ में QIB को छोड़ किसी भी कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा आधा भी नहीं भर पाया था।
Story continues below Advertisement