Stock Market Insight : मेटल स्टॉक्स में और तेजी की उम्मीद, टेक्नोलॉजी शेयरों में और बढ़ सकती है कमजोरी

Stock Market Insight : श्रीकांत चौहान ने कहा कि उनको लगता है कि मेटल स्टॉक्स में निश्चिततौर पर और भी बुलिश कंटिन्यूएशन देखने मिलेगा। टेक्नोलॉजी में वापस वीकनेस आ रही है। इन स्टॉक्स में पिछले तीन-चार साल के जो अहम सपोर्ट लेवल्स थे वह टूट रहे हैं। ऐसे में यहां पर और वीकनेस आ सकती है

अपडेटेड May 14, 2026 पर 1:50 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market Analysis : श्रीकांत चौहान की राय है कि नॉन फेरस में हिंडाल्को में आने वाले दिनों में तेजी जारी रह सकती है। यह शेयर 1095 रुपए के आसपास है। इसमें 1070 रुपए के करीब एक ब्रेकआउट हुआ है

Stock Market Insight : डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड कमजोरी से बाजार ऊपरी स्तरों से थोड़ा हल्का हुआ। फिलहाल निफ्टी ऊपर से 100 प्वाइंट से ज्यादा गिरकर 23450 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी ने भी बढ़त गंवाई है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी ऊपर से नीचे आए हैं। INDIA VIX में करीब फीसदी की गिरावट है। ये तेजड़ियों के लिए राहत की बात है। फार्मा,केमिकल और डिफेंस शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़े हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट और सरकारी बैंकों में भी रौनक है। लेकिन निफ्टी IT में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है।

मेटल स्टॉक्स में और तेजी की उम्मीद

बाजार में आज एक टिपिकल एक्सपायरी डे बिहेवियर देखने को मिल रहा है। बाजार हायर लेवल से कोलैप्स होकर नीचे से थोड़ा संभलता दिखा है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा के करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि उनको लगता है कि मेटल स्टॉक्स में निश्चिततौर पर और भी बुलिश कंटिन्यूएशन देखने मिलेगा। इस सेक्टर में उन्हें फेरस रिलेटेड स्टॉक जैसे कि JSW Steel, Tata Steel और जिंदल स्टील और पावर जैसे शेयर अच्छे लग रहे हैं। उनका मानना है कि इन शेयरों में अभी और तेजी आ सकती है।


नॉन फेरस में हिंडाल्को में दिख रहा दम

साथ ही साथ कुछ और कमोडिटीज की बात करें नॉन फेरस में हिंडाल्को में भी आने वाले दिनों में तेजी जारी रह सकती है। यह शेयर 1095 रुपए के आसपास है। इसमें 1070 रुपए के करीब एक ब्रेकआउट हुआ है, तो इसमें खरीदारी के लिए 1070 पर ही स्टॉप लॉस रखें। करेंट लेवल्स पर इसे खरीदें। हमें लगता है कि धीरे-धीरे यह स्टॉक 1150 रुपे तक जा सकता है। इसमें काफी अच्छा मोमेंटम है।

LIC Housing Finance share price : नतीजों के बाद LIC हाउसिंग फाइनेंस पर दबाब, मैनेजमेंट से जाने कंपनी का आगे का प्लान

टेक्नोलॉजी शेयरों में वापस आ रही वीकनेस

साथ ही साथ श्रीकांत चौहान को लगता है कि टेक्नोलॉजी में वापस वीकनेस आ रही है। इन स्टॉक्स में पिछले तीन-चार साल के जो अहम सपोर्ट लेवल्स थे वह टूट रहे हैं। ऐसे में यहां पर और वीकनेस आ सकती है। करेंट लेवल पर HCL Tech के शेयर काफी कमजोर दिख रहे हैं। इसमें शॉर्ट किया जा सकता है। यह शेयर 1110-1120 रुपए के करीब ट्रेड कर रहा है। करेंट लेवल से भी इसे शॉर्ट किया जा सकता है। इसके लिए टारगेट होंगे 1050-1025 रुपए के। यहां पर स्टॉप लॉस 1150 रुपए पर रखें। HCL Technologies को इस लेवल पे भी शॉर्ट कर सकते हैं। 1 महीने में यह शेयर 22% गिरा है और 3 महीने में इसमें 23% की गिरावट देखने को मिली है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।