Get App

Stock Market Insight : कुछ हफ्ते में खत्म हो सकता है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का संकट, इस समय निवेशित रहने पर लंबी अवधि में बनेगा पैसा

Stock Market Insight : हर्षा उपाध्याय ने कहा कि लार्ज कैप और मिड कैप दोनों सेगमेंट में वैल्यू्यूएशंस पिछले 10 साल के एवरेज के हिसाब से काफी ठीक-ठाक लेवल पर आ चुके हैं। ऐसे में हमें लगता है कि इन वैल्यूएशन पर एक अच्छा खासा डवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बन सकता है। अगर आप बाजार में लंबे नजरिए से बने रहते हैं तो यहां से अच्छा खासा वेल्थ क्रिएशन हो सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 19, 2026 पर 5:45 PM
Stock Market Insight : कुछ हफ्ते में खत्म हो सकता है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का संकट, इस समय निवेशित रहने पर लंबी अवधि में बनेगा पैसा
Stock Market Insight : आईटी सेक्टर पर अपनी राय जाहिर करते हुए हर्षा उपाध्याय ने कहा कि इस सेक्टर पर उनका व्यू निगेटिव है। इस सेक्टर पर एआईआई डिसरप्शन की काफी चर्चा हो रही है। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि इसका कितना असर होगा

Stock Market Insight : मार्केट में इस समय तमाम चुनौतियां देखने को मिल रही हैं। कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया है। डॉलर 96 पर दिख रहा है। एफआई की लगातार सेलिंग बनी हुई है। इन सब के बावजूद बाजार टिकने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में क्या मार्केट में इन लेवल्स अपॉर्चुनिटी है? इस पर बात करते हुए कोटक महिंद्रा एएमसी के सीआईओ इक्विटी हर्षा उपाध्याय ने कहा कि अगर आप ओवरऑल मार्केट का मूड देखते हैं तो यह थोड़ा बहुत मजबूती दिखाने की कोशिश कर रहा है। हमें आमतौर पर देखने को मिलता है कि क्राइसिस खत्म होने से पहले ही मार्केट्स बॉटम आउट होते हैं।

इस नजरिए से देखें तो इस बात की उम्मीद बनी हुई है कि कहीं ना कहीं अगले कुछ हफ्तों में सप्लाई को लेकर जो दिक्कत बनी है वह दूर हो सकती है। कुछ हफ्ते में हॉर्मुज का संकट खत्म हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो शायद जैसे हमने पहले देखा है मार्केट का बॉटम सस्टेन करेगा और यहां से तेजी आएगी। लेकिन आज के दिन में किसी भी बात का अनुमान लगाना मुश्किल है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमें लेवल्स से ज्यादा वैल्यू्यूएशंस पर फोकस करना चाहिए।

अगर आप वैल्यू्यूएशंस देखेंगे तो लार्ज कैप और मिड कैप दोनों सेगमेंट में वैल्यू्यूएशंस पिछले 10 साल के एवरेज के हिसाब से काफी ठीक-ठाक लेवल पर आ चुके हैं। ऐसे में हमें लगता है कि इन वैल्यूएशन पर एक अच्छा खासा डवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बन सकता है। शॉर्ट टर्म में क्या होगा ये बोलना मुश्किल है।लेकिन अगर आप बाजार में लंबे नजरिए से बने रहते हैं तो यहां से अच्छा खासा वेल्थ क्रिएशन हो सकता है।

बैंक शेयरों पर पॉजिटिव व्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें