Stock Market: बाजार में गिरावट के बीच इन शेयरों में शॉर्ट कॉल से बनेगा पैसा, जानें क्या निवेश करना होगा सही

Stock Market: अनुज सिंघल ग्रेन्यूल्स को लेकर बियरिश है। उनका कहना है कि गागिलापुर यूनिट को USFDA से वॉर्निंग लेटर मिला। USFDA ने किसी नए एक्शन के संकेत नहीं दिए लेकिन OAI का क्लासिफिकेशन कायम है। ग्रेन्यू्ल्स का कहना है कि वॉर्निंग लेटर का प्लांट पर अस्थाई असर पड़ सकता है

अपडेटेड Feb 28, 2025 पर 10:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि अच्छे नतीजों के बाद से शेयर में लगातार दबाव बना है। शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर है।

मार्च सीरीज की बेहद कमजोर शुरुआत हुई है। निफ्टी करीब पौने तीन सौ प्वाइंट फिसलकर 22300 के नीचे आया है। IT शेयरों में जोरदार पिटाई देखने को मिल रही है। आईटी इंडेक्स 3% से ज्यादा फिसला है। 200 DMA तोड़ने के 4 दिन के अंदर 3 हजार प्वाइंट गंवाए है। विप्रो, टेक महिंद्रा और PERSISTENT 5% तक की गिरावट आई है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

MPHASIS (RED)

अनुज सिंघल ने कहा इस मार्केट में सबसे कमजोर आईटी सेक्टर है। IT सेक्टर का टेक्स्चर कमजोर है। 200 DMA के नीचे निफ्टी IT इंडेक्स फिसला है। शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर है। डेली चार्ट पर डेथ क्रॉसओवर नजर आया। 50 DMA ने 200 DMA को ऊपर से काटा है। भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर पहुंचा। वायदा में दूसरे दिन भी लॉन्ग सौदे कटे है।

COFORGE (RED)


अनुज सिंघल ने कहा कि अच्छे नतीजों के बाद से शेयर में लगातार दबाव बना है। शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर है। एक महीने से 20 DEMA के नीचे है। 200 DMA भी टूटने का खतरा है मार्च में 86% रोलओवर रहा। वायदा में लॉन्ग सौदे कटे।

फोकस में ग्रेन्यूल्स (RED)

अनुज सिंघल ग्रेन्यूल्स को लेकर बियरिश है। उनका कहना है कि गागिलापुर यूनिट को USFDA से वॉर्निंग लेटर मिला। USFDA ने किसी नए एक्शन के संकेत नहीं दिए लेकिन OAI का क्लासिफिकेशन कायम है। ग्रेन्यू्ल्स का कहना है कि वॉर्निंग लेटर का प्लांट पर अस्थाई असर पड़ सकता है। पेंडिंग प्रोडक्ट की सप्लाई पर असर पड़ सकता है। तय समय के अंदर US FDA को जवाब सौंपेंगे। तय समय के अंदर मामला हल होने की उम्मीद है।

फोकस में इंडिगो (GREEN)

अनुज सिंघल इंडिगो के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है उनका कहना है कि जनवरी में मार्केट शेयर दिसंबर के 64.4% से बढ़कर 65.2% पर रहा। जनवरी में एयर इंडिया का मार्केट शेयर दिसंबर के 26.4% से घटकर 25.7% रहा। स्पाइसजेट का मार्केट शेयर 3.2% पर आया। इंडिगो का ऑन टाइम परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा 75.5% पर रहा अकासा एयर का OTP 71.5%, स्पाइसजेट का सबसे कम 54.8% पर रहा।

Stock Market Live Updates: 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, लाल निशान में सभी सेक्टर

Stock Market Strategy: बाजार का टेक्सचर काफी खराब, मौजूदा स्विंग में 21,800-22,000 तक फिसल सकता है निफ्टी- अनुज सिंघल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।