Get App

FII ने फिर तेज की बिकवाली, बेच डाले ₹2,854 करोड़ के शेयर; DII ने तगड़ी खरीदारी के साथ संभाला मोर्चा

तीन जून को शेयर बाजार में गिरावट रही। FII ने ₹2,854 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि DII ने ₹5,908 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को संभालने की कोशिश की। सेंसेक्स 636 और निफ्टी 174 अंक गिरकर बंद हुए।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 03, 2025 पर 11:27 PM
FII ने फिर तेज की बिकवाली, बेच डाले ₹2,854 करोड़ के शेयर; DII ने तगड़ी खरीदारी के साथ संभाला मोर्चा
FIIs ने ₹17,063 करोड़ के शेयर खरीदे, लेकिन ₹19,917 करोड़ के शेयर बेच डाले।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को ₹2,854 करोड़ के शेयर बाजार से निकाले। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹5,908 करोड़ की खरीदारी की। प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, DIIs ने कुल ₹15,704 करोड़ के शेयर खरीदे और ₹9,796 करोड़ की बिकवाली की। वहीं, FIIs ने ₹17,063 करोड़ के शेयर खरीदे, लेकिन ₹19,917 करोड़ के शेयर बेच डाले।

साल 2025 की बात करें तो अब तक FIIs ने कुल ₹1.27 लाख करोड़ के शेयर शुद्ध रूप से बेचे हैं, जबकि DIIs की कुल शुद्ध खरीदारी ₹2.86 लाख करोड़ तक पहुंच गई है।

सेंसेक्स 636 अंक टूटा

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार को जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। NSE का निफ्टी 50 इंडेक्स 174 अंकों की गिरावट के साथ 24,543 पर बंद हुआ। वहीं, BSE सेंसेक्स 636 अंक टूटकर 80,738 के स्तर पर आ गया। बाजार में कमजोरी केवल लार्जकैप तक सीमित नहीं रही; मिडकैप शेयरों में भी दबाव दिखा। Nifty Midcap 100 इंडेक्स 0.45% की गिरावट के साथ 57,517 पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें