Stock Market : बिग स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल हुआ एमएंडएम, इन शेयरों में भी आगे मिल सकता है बड़ा प्रॉफिट

अनुज सिंघल ने कहा कि शुक्रवार को कुछ ज्यादा ही गिरावट आई। टेस्ला कल ही भारत में कार नहीं बेच रही है। M&M ऑटो सेक्टर के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। शेयर का वैल्युएशन काफी आकर्षक है। शेयर का P/E रेश्यो 28.41, 5 साल का औसत P/E 70.4 पर है

अपडेटेड Feb 24, 2025 पर 10:41 AM
Story continues below Advertisement
कमजोर ग्लोबल संकेत बाजार पर हावी हुए। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22600 के नीचे आया।

कमजोर ग्लोबल संकेत बाजार पर हावी हुए। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22600 के नीचे आया। बैंक निफ्टी में 550 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट रही। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में M&M (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि शुक्रवार को कुछ ज्यादा ही गिरावट आई। टेस्ला कल ही भारत में कार नहीं बेच रही है। M&M ऑटो सेक्टर के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। शेयर का वैल्युएशन काफी आकर्षक है। शेयर का P/E रेश्यो 28.41, 5 साल का औसत P/E 70.4 पर है। 3 साल का सेल्स CAGR 22.41% पर है जबकि 3 साल का प्रॉफिट CAGR 346.03% पर है।


फोकस में जोमैटो, जियो, BPCL, ब्रिटानिया (NEUTRAL)

अनुज सिंघल जोमैटो, जियो, BPCL, ब्रिटानिया में न्यूट्रल नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि जोमैटो और जियो फाइनेंशियल निफ्टी में शामिल होंगे। BPCL और ब्रिटानिया निफ्टी से बाहर होंगे। सभी बदलाव 28 मार्च से लागू होंगे। सभी बदलाव उम्मीद के मुताबिक ही हो रहे हैं। जोमैटो, जियो की F&O में एंट्री के बाद ही बदलाव की उम्मीद थी।

JSW ENERGY

अनुज सिंघल ने कहा कि JSW ENERGY के शेयर में शुक्रवार को अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। करीब 4 गुना डिलिविरी वॉल्यूम रहा। वॉल्यूम और OI साल के ऊपरी स्तर पर रहा। 4 दिनों से सिर्फ शॉर्ट कवरिंग और लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिली।

TATA COMMUNICATIONS

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर है। सभी मूविंग एवरेज के नीचे फिसला है। मार्च 2020 के बाद पहली बार 200 WMA के नीचे बंद हुआ। एक साल के निचले स्तर पर भाव पहुंचा है। वायदा में दूसरे दिन शॉर्ट बिल्ड अप नजर आया।

Stock Market Strategy:Nifty ने तोड़ी 22,800 की दीवार! क्या आज भी गिरावट पर खुलेगा बाजार, अनुज सिंघल से जानें गैपडाउन में क्या होनी चाहिए रणनीति

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।