Stock market News: 14 महीने बाद रिकॉर्ड स्तर पर निफ्टी, Sensex ने भी भरी उड़ान, 27 नवंबर को इन अहम स्तरों पर रहे नजर

Stock market News: बाजार में आई चौतरफा खरीदारी के चलते निफ्टी ने 27 नवंबर को 26,295.55 के नए रिकॉर्ड हाई की हिट कर लिया है। वहीं, सेंसेक्स 85,940.24 के अपने 52-हफ़्ते के हाई पर पहुंचता दिखा है

अपडेटेड Nov 27, 2025 पर 10:17 AM
Story continues below Advertisement
बाजार को चौतरफा खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है। फिलहाल निफ्टी 42.15 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 26,245.95 के स्तर पर दिख रहा है

Stock market today : गुरुवार, 27 नवंबर को सुबह के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 26,295.55 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा और सेंसेक्स 85,940.24 अपने 52-हफ्ते के हाई पर पहुंचता नजर आया। बाजार को चौतरफा खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है। फिलहाल निफ्टी 42.15 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 26,245.95 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 160.12 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 85,809 के आसपास कारोबार कर रहा है।

287 सत्रों के बाद निफ्टी नए शिखर पर पहुंचा है। 27 सितंबर 2024 के बाद आज निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। बैंक निफ्टी भी नए शिखर पर है। पिछले हाई से इस हाई में कैपिटल मार्केट ने 40 परसेंट के धमाकेदार रिटर्न दिए हैं। मिड स्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज, PSU बैंकों का भी  जलवा दिखा है। इन्होंने इस अवधि में करीब 30 परसेंट तक के रिटर्न दिए हैं।  निफ्टी ने 14 महीने बाद रिकॉर्ड हाई  छुआ है।

आज NBFCs शेयरों में ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस करीब आधा परसेंट मजबूत नजर आ रहा है। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और श्रीराम फाइनेंस निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। चुनिंदा ऑटो और मेटल में भी रौनक है। अशोक लेलैंड वायदा का टॉप गेनर बना है। लेकिन एनर्जी और IT शेयरों पर हल्का दबाव है।


HSBC की बुलिश रिपोर्ट से BAYER CORP का शेयर मजबूत हुआ है। साथ ही शेयर सोलर इंडस्ट्रीज में खरीदारी है। टाटा पावर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। डिस्काउंट पर ब्लॉक डील के बाद WHIRLPOOL का शेयर टूटा है। शेयर में करीब 11 परसेंट की तेज गिरावट आई है।

इन अहम स्तरों पर रहे नजर

26 नवंबर को निफ्टी ने ज़ोरदार वापसी की थी जो लगभग चार महीनों में एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त थी। आज तो निफ्टी ने रिकॉर्ड हाई हिट किया है। बाजार को आगे रेट कट की उम्मीदों और बड़े हेवीवेट स्टॉक्स में मज़बूत ट्रैक्शन से सपोर्ट मिल रहा है। SAMCO सिक्योरिटीज़ के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट, धूपेश धमेजा का कहना है। इंडेक्स ने कल पिछले तीन सेशन की गिरावट को एक निर्णायक बुलिश एनगल्फिंग कैंडल के साथ पूरी तरह से खत्म कर दिया, जिससे इसके ऊपर की ओर बढ़ने की राह और मजबूत हुई है। 25,800 सपोर्ट ज़ोन से एक मज़बूत रिवर्सल ने एक बार फिर इस जोन को एक ठोस डिमांड बेस के रूप में मजबूत किया है।

ऊपर की तरफ, ऑल-टाइम हाई के आसपास स्थित 26,250–26,300 का जोन अभी भी तत्काल सप्लाई ज़ोन बना हुआ है। मौजूदा सेटअप को देखते हुए, इंडेक्स ब्रेकआउट करने और अपने पहले के पीक से आगे बढ़ने के लिए अच्छी स्थिति में लगता है। जब तक निफ्टी अपने सपोर्ट बैंड से ऊपर रहता है, तब तक बड़ा ट्रेंड कंस्ट्रक्टिव रहने की उम्मीद है और हर करेक्टिव मूव से नया एक्युमुलेशन आने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।