Stock Market News: बढ़त के साथ खुले Sensex-Nifty, निवेशकों ने कमाए ₹2.46 लाख करोड़

Stock Market News: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में शानदार रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिख रही है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Aug 19, 2024 पर 9:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,436.84 और निफ्टी 24,541.15 पर बंद हुआ था।

Stock Market News: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में शानदार रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिख रही है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 213.09 प्वाइंट्स यानी 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 80,649.93 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 84.15 प्वाइंट्स यानी 0.34 फीसदी के उछाल के साथ 24,625.30 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,436.84 और निफ्टी 24,541.15 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 2.46 लाख करोड़ रुपये का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 16 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,51,59,833.55 करोड़ रुपये था। आज यानी 19 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,54,06,082.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 2,46,249.44 करोड़ रुपये बढ़ गई है।


Sensex के 22 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 22 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एनटीपीसी, अल्ट्राटेक और टाटा स्टील में है। वहीं दूसरी तरफ टीसीएस, इंफोसिस और मारुति में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 8

116 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2883 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2098 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 585 में गिरावट का रुझान है और 200 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 116 शेयर एक साल के हाई और 18 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 137 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 79 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 8

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।