Sensex-Nifty पर बेयर्स का दबाव, उठा-पटक में ₹58000 करोड़ बढ़ गई निवेशकों की दौलत

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उठा-पटक दिख रही है। लगातार छह दिनों से निफ्टी 25 हजार के पार नई ऊंचाई पर बंद हो रहा था और आज भी इसमें तेजी का रुझान है। हालांकि आज मार्केट पर बेयर्स दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और सेक्टरवाइज निफ्टी के इंडेक्स में मिला-जुला रुझान है

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 9:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 82,559.84 और निफ्टी 25,278.70 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उठा-पटक दिख रही है। लगातार छह दिनों से निफ्टी 25 हजार के पार नई ऊंचाई पर बंद हो रहा था और आज भी इसमें तेजी का रुझान है। हालांकि आज मार्केट पर बेयर्स दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और सेक्टरवाइज निफ्टी के इंडेक्स में मिला-जुला रुझान है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 58.2 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 58.2 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 94.43 प्वाइंट्स यानी 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 82,654.27 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.00 प्वाइंट्स यानी 0.13 फीसदी के उछाल के साथ 25,311.70 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 82,559.84 और निफ्टी 25,278.70 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 58.2 हजार करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 2 सितंबर 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,64,85,082.27 करोड़ रुपये था। आज यानी 3 सितंबर 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,65,43,283.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 58,201.27 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 14 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 14 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी टीसीएस, टाटा मोटर्स और सन फार्मा में है। वहीं दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और जेएसडब्ल्यू स्टील में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 9

116 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2848 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1838 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 887 में गिरावट का रुझान है और 123 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 116 शेयर एक साल के हाई और 9 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 96 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 63 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 9

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।