Stock Market News: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का काफी दबाव है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी फिसल गए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। आईटी को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स रेड हैं। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 48.8 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 48.8 हजार करोड़ रुपये घट गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 212.88 प्वाइंट्स यानी 0.26 फीसदी की फिसलन के साथ 80,503.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 59.15 प्वाइंट्स यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 24,553.85 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,716.55 और निफ्टी 24,613.00 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में 48.8 हजार करोड़ रुपये की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 16 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,55,24,617.83 करोड़ रुपये था। आज यानी 18 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,54,75,725.11 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 48,892.72 करोड़ रुपये बढ़ गई है।
Sensex के 11 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 11 ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी इंफोसिस, टीसीएस और एक्सिस बैंक में है। वहीं दूसरी तरफ एशियन पेंट, एचडीएफसी बैंक और नेस्ले में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
102 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 2798 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1503 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1088 में गिरावट का रुझान है और 207 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 102 शेयर एक साल के हाई और 7 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 81 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 63 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।