Stock market news: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के Q3 पोर्टफोलियो में हुआ बदलाव, 11 स्टॉक हुए बाहर, 3 नए स्टॉक जुड़े

Mukul Agrawal's Q3 portfolio : दिसंबर 2025 तिमाही तक, इस कपल के पास 63 शेयरों में हिस्सेदारी थी। इनकी कुल वैल्यू लगभग 6,430 करोड़ रुपये थी। जबकि सितंबर 2025 तिमाही के आखिर में उनके पास 72 शेयर थे जिनकी वैल्यू 6,753 करोड़ रुपये थी

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement
Mukul Agrawal's Q3 portfolio: अग्रवाल परिवार ने चार मौजूदा शेयरों ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल,एनआर अग्रवाल इंडस्ट्रीज,नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और विक्रम इंजीनियरिंग में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है

Mukul Agrawal's Q3 portfolio : जाने-माने इन्वेस्टर मुकुल अग्रवाल और उनकी पत्नी ने दिसंबर 2025 तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया। इसके तहत 11 कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से उनके नाम गायब हो गए हैं, तीन नए स्टॉक जोड़े गए और चार मौजूदा होल्डिंग्स में उनका निवेश बढ़ाया गया है।दिसंबर 2025 तिमाही तक, इस कपल के पास 63 शेयरों में हिस्सेदारी थी। इनकी कुल वैल्यू लगभग 6,430 करोड़ रुपये थी। जबकि सितंबर 2025 तिमाही के आखिर में उनके पास 72 शेयर थे जिनकी वैल्यू 6,753 करोड़ रुपये थी।

Mukul Agrawal_r

तीन नए स्टॉक जुड़े


इस तिमाही में,अग्रवाल ने अपने पोर्टफोलियो में तीन नए स्टॉक जोड़े हैं। इनमें KDDL शामिल है,जिसमें उन्होंने लगभग 105 करोड़ रुपये में 3.44 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी हैं। इसके बाद HCC और सुंदीप फार्मा हैं,जिनमें उन्होंने लगभग 84 करोड़ रुपये और 91 करोड़ रुपये में 1.68 प्रतिशत और 1.33 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

चार मौजूदा शेयरों  में हिस्सेदारी बढ़ी

इसके साथ ही अग्रवाल परिवार ने चार मौजूदा शेयरों ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल,एनआर अग्रवाल इंडस्ट्रीज,नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और विक्रम इंजीनियरिंग में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसके अलावा, इस कपल ने इन्फोबीन्स टेक्नोलॉजीज और पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज सहित दो शेयरों से आंशिक रूप से एग्जिट किया है।

11 कंपनियों के शेयर होल्डिंग पैटर्न से हुए बाहर

इस बीच,इस तिमाही में 11 कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से उनके नाम गायब हो गए। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि उन्होंने इन स्टॉक्स से पूरी तरह एग्जिट कर लिया है या इनमें उनका हिस्सा एक प्रतिशत की डिस्क्लोजर लिमिट से नीचे चला गया है।

जिन स्टॉक्स में उनके नाम अब नहीं दिख रहे हैं,उनमें डिशमैन कार्बोजेन एमसिस,ज़ोटा हेल्थ केयर,C2C एडवांस्ड सिस्टम्स,कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स,ओसेल डिवाइसेस,सहस्रा इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशंस,सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज,सोलारियम ग्रीन एनर्जी, स्टेनली लाइफस्टाइल्स और थेजो इंजीनियरिंग एंड यूनिफाइड डेटा-टेक सॉल्यूशंस शामिल हैं।

 

 

 

Budget 2026: बजट का बाजार पर नहीं होगा कोई खास असर, अर्निंग ग्रोथ ही 2026 में तय करेगी बाजार की दिशा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।