हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। SGX Nifty आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, अमेरिकी बाजार भी कल लाल निशान में ही बंद हुए हैं। उधर तीन दिनों की तेजी के बाद क्रूड ठंडा पड़ा है। क्रूड का भाव 1% फिसलकर 84 डॉलर के करीब पहुंच गया है। WTI क्रूड करीब 0.5% की गिरावट के साथ 78.06 डॉलर प्रति बैरल पर रही है । ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी में कहां होंगे कमाई के मौके आइए इस पर जानते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।
