Stock market: निफ्टी-बैंक निफ्टी में किन लेवल्स पर दांव लगाने पर होगी कमाई, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि FIIs की बिकवाली जारी है और बाजार का स्ट्रक्चर कमजोर है। 17500-600-700-800 पर कॉल राइटर्स हावी हुई है। 17000 पर ही पुट राइटर्स दिख रहे हैं। निफ्टी IT भी 20 DEMA के नीचे आ गया है। 17623 के नीचे बने रहने तक कमजोरी कायम रही

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 8:52 AM
वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 40151-40349 और उसके बाद 40510-40634/792 पर बड़ा रेजिस्टेंस है।

आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY भी चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। 24 फरवरी को बाजार में लगातार छठें दिन गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 142 अंक गिरकर 59464 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 45 अंकों की कमजोरी के साथ 17466 के स्तर पर बंद हुआ था। ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी में कहां होंगे कमाई के मौके आइए इस पर जानते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।

निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17520-17623 पर और फिर बड़ा रजिस्टेंस 17691-17723/17754 पर है। वहीं, इसका पहला बेस 17404-17359 पर और दूसरा बड़ा बेस 17302-17265 पर है। डाओ जोंस 200 DEMA के नीचे बंद हुआ। FIIs की बिकवाली जारी है और बाजार का स्ट्रक्चर कमजोर है। 17500-600-700-800 पर कॉल राइटर्स हावी हुई है। 17000 पर ही पुट राइटर्स दिख रहे हैं। निफ्टी IT भी 20 DEMA के नीचे आ गया है। 17623 के नीचे बने रहने तक कमजोरी कायम रही। 17623 के नीचे कायम रहने तक बेचें और हर उछाल में बेचें। इंट्रा डे शॉर्ट्स कवर करने के लिए पहले और दूसरे बेस का ध्यान रखें। वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बेस के करीब किसी भी स्तर से पुलबैक संभव है लेकिन 17623 पार होने तक पुलबैक का टिकना मुश्किल है।


ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया पर शुरुआती दबाव, SGX NIFTY में गिरावट

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 40151-40349

और उसके बाद 40510-40634/792 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 39710-39590 पर और दूसरा बड़ा बेस 39410-39305 पर है। शुक्रवार को निफ्टी बैंक 200 DEMA के नीचे बंद हुआ। कॉल राइटर नीचे खिसककर 41000 पर आये है। निचले स्तर पर खास पुट राइटिंग नहीं देखने को मिली। पहले रेजिस्टेंस 40151/350 के नीचे रहने तक कमजोरी संभव है। निर्णायक रूप से 41350 के पार होने तक बिकवाली और हर उछाल में बेचने की रणनीति कारगर होगी। निचले स्तर पर दूसरा बेस अहम है। इस बेस से शॉर्ट कवरिंग संभव है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।