बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। फिलहाल निफ्टी 31.85 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 18724 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 131.59 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 63084.02 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी 0.19 फीसदी बढ़त के साथ 43724.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 28652 के स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी के मीडिया इंडेक्स में 0.71 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 1.45 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में आज निफ्टी और और बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।
निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 18721/33-18769 और बड़ा रजिस्टेंस जोन- 18805-18833/18866 है। इसका बेस जोन- 18638-18601 और बड़ा बेस जोन- 18579-18510-18491 पर है। कल भी 10 DEMA के पार नहीं निकला लेकिन 20 DEMA भी नहीं टूटा। बाजार से कैश गायब है। F&O आंकड़ों में सीमित दायरा दिखता है। 18800-18700 अब भी कॉल राइटर्स का जोन है। 18700-18600 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली है। 18638 (20 DEMA) और 18721 (10 DEMA) काफी अहम है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन- 43791-43922 और बड़ा रजिस्टेंस जोन- 44024-44113/220 है। इसका पहला बेस जोन- 43498-43392 और बड़ा बेस जोन- 43310 (50 DEMA)-43166 है। 44000-43500 की रेंज में निफ्टी बैंक फंसा हुआ है। पहले बेस या उसके नजदीक शॉर्ट करने से बचें। पहले बेस के पास मिले तो खरीदें, पहले रजिस्टेंस पर निकलें, शॉर्ट भी करें। 43922-43498 की रेंज में ट्रेडिंग करें। 44024 के ऊपर ही बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी, 43498 के नीचे ब्रेकडाउन आ सकता है। 43498 के नीचे फिसले तो 43310 (50 DEMA)टेस्ट हो सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।