ग्लोबल बाजारों से आज अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं। SGX NIFTY करीब 70 अंक ऊपर है। बाकी एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी बाजार में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी थी। US में ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बाजार पर पॉजिटिव असर देखने को मिला है। DOW में कल 397 और NASDAQ में 150 अंक की तेजी रही। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 53 अंक की बढ़त के साथ 4003 पर बंद हुआ। उधर चीन में कोविड का कहर जारी है। एक दिन में कोविड के 27000 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इन सबके के बीच आज कैसी सह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे हो सकती है कमाई? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
