ग्लोबल मार्केट से संकेत मिल रहा है कि आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत हो सकती हैं। दरअसल ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे है। SGX NFITY में 120 अंकों का उछाल दिखा रहा है। एशिया में निक्कई भी ऊपर कारोबार कर रहा है। US FUTURES चौथाई परसेंट तक चढ़े है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। ऐसे में आज कैसी रह सकती है भारतीय बाजार की चाल और निफ्टी में कहां होंगे कमाई के मौके आइए इस पर जानते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।
वीरेंद्र का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17050-17117 (10 DEMA) पर और फिर बड़ा रजिस्टेंस 17168-17210/17252पर है। वहीं, इसका पहला बेस 16905-16851 पर और दूसरा बड़ा बेस 16813/16771 पर है। शुक्रवार को खराब क्लोजिंग रही। खबरों के आधार पर बाजार में प्रेशर बना रहा। 17020-16916 के नीचे बंद होना ब्रेकडाउन जैसा है। वहीं 17000-17300 पर कॉल राइटर्स हावी है। 16800 पर पुट राइटिंग देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी, IT, RIL सभी दबाव में नजर आएं। अगर निफ्टी 17050-16117 के ऊपर नहीं टिके तो पुलबैक नहीं बचेगा। उम्मीद है कि निफ्टी नीचे 16813-16771 तक फिसल सकता है लिहाजा शॉर्ट हिसाब से करें। 17117 (10 DEMA) के ऊपर ही एक्सपायरी संबंधी शॉर्टकवरिंग होगी। 17117 के ऊपर 17168-16210 के स्तर भी संभव है।
वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 39606-39770और उसके बाद 39848-40040/40257 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 39245-39110 पर और दूसरा बड़ा बेस 38880-38640पर है। शुक्रवार को खराब क्लोजिंग रही । बैंक निफ्टी 20 DEMA से घूमा। 40000 पर कॉल राइटर्स हावी है 39848-40040 पर 200/20DEMA जोन है। नीचे 39110-38880 पर अहम सपोर्ट है। लिहाजा बेचें और 39770-40040 के नीचे हर पुलबैक में बेचें। लॉन्ग सौदों के लिए दो स्तर 40040 या फिर बेस लेवल काफी अहम है। शॉर्टकवरिंग, पुलबैक के लिए 39110-38880 सबसे अहम स्तर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।