Stock Market : रेंज में अटका बाजार, कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल से जाने अब कैसे बन सकता है पैसा

Stock Market :सहज अग्रवाल के मुताबिक मार्केट एक रेंज में है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 22,800 का लेवल एक एक्सट्रीम लेवल है। इसके टूटने की संभावना बहुत कम है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 23,700 के पार करना बहुत ज्यादा कठिन होगा। ऐसे में बाजार इसी रेंज के अंदर ट्रेड करता दिख सकता है

अपडेटेड Sep 16, 2026 पर 1:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market :रिलायंस इंडस्ट्रीज पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि यह शेयर एक रेंज में ही है। इसमें काफी समय से कोई बहुत ज्यादा एग्रेसिव मूवमेंट नहीं दिख रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock Market : बुधवार को भारतीय शेयर बाज़ार मज़बूती के साथ कारोबर कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स में लगभग 400 अंकों की बढ़त दिख रही है। और निफ्टी 23,250 के आसपास कारोबार कर रहा है। FMCG इंडेक्स में लगभग 1.7 प्रतिशत और PSU बैंक इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त हुई है। जबकि ऑटो, बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी तेज़ी है। इसके विपरीत IT और फार्मा सेक्टर में गिरावट दिख रही है। ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन कमज़ोर दिख रहा है। मिडकैप सपाट कारोबार कर रहे हैं और स्मॉलकैप में 0.56 प्रतिशत की गिरावट आई है। मार्केट ब्रेथ निगेटिव है जिसमें 1,562 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 2,097 शेयरों में गिरावट आई है। जबकि वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 1.49 प्रतिशत गिर गया है।

    निफ्टी व्यू

    बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि वे बाजार पर आज अपने दो व्यू देंगे। अभी हम सितंबर सीरीज के मिड पर ही पहुंचे हैं तो अगले 15 दिन का व्यू डिस्कस करना भी जरूरी है। सहज अग्रवाल के मुताबिक मार्केट एक रेंज में है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 22,800 का लेवल एक एक्सट्रीम लेवल है। इसके टूटने की संभावना बहुत कम है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 23,700 के पार करना बहुत ज्यादा कठिन होगा। ऐसे में बाजार इसी रेंज के अंदर ट्रेड करता दिख सकता है। काफी न्यूज़ आने वाली है। आज ही फेड का डिसीजन भी आने वाला है जिसकी वजह से मार्केट में और वोलेटिलिटी रह सकती है। यह निफ्टी के अगले 15 दिनों की रेंज रह सकती है।


    लेकिन एकदम शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग की बात करें तो ऐसा लगता कि 23100 पर स्थित कल का निचला स्तर काफी अहम है। इस पर निफ्टी के लिए तगड़ा सपोर्ट है। अगर सिर्फ ट्रेडिंग के नजरिए से देखें तो निफ्टी में एक बाउंस बैक देखने को मिल सकता है। इसमें निफ्टी 23400 तक जा सकता है। इस लेवल पर काफी ओपन इंटरेस्ट बिल्ड अप देखने को मिला है। कुल मिलाकर कहें तो निफ्टी एक रेंज में अटका हुआ है,जिसमें एक ट्रेडिंग बाउंस बैक मिल सकता है।

    बैंक निफ्टी व्यू

    बैंक निफ्टी पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि इसके लिए 56,500 के पार निकलना बहुत जरूरी है। ऐसा होने पर ही इसमें फिर से तेजी आ सकती है। ऐसा होने तक इसमें दबाव बना रहेगा। जब तक बैंक निफ्टी 56,500 नहीं क्रॉस करता है, तब तक इसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज पर सहज अग्रवाल की राय

    रिलायंस इंडस्ट्रीज पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि यह शेयर एक रेंज में ही है। इसमें काफी समय से कोई बहुत ज्यादा एग्रेसिव मूवमेंट नहीं दिख रहा है। यह जून के महीने से अभी तक एक रेंज में और कल के दिन यह रेंज टूटता दिखा। अगर सिर्फ ट्रेडिंग के नजरिए से देखें तो 1260-1270 रुपए का लेवल इसके लिए एक रेजिस्टेंस लेवल बन गया है। यह लेवल शॉर्ट टर्म के नजरिए से स्टॉक के लिए काफ़ी क्रिटिकल रेज़िस्टेंस लेवल है। अगर स्टॉक इस बाधा को पार कर लेता है तो फिर इसमें तेजी बन सकती है। ऐसा होने तक हमें सतर्क रहना चाहिए।

     

    Market Insight : बाजार में आज फैसले का दिन, आज कोई ट्रेड कैरी ना करें, कल नया नजरिया लेंगे

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

     

    (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।