Trading Ideas : बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी 137 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 23,250 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट सुधरा है। बाजार को दिग्गज कंपनी रिलायंस का सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि मिडकैप-स्मॉलकैप की हालत खराब है। इनमें लगातार दूसरे दिन भारी बिकवाली है। क्रूड 108 डॉलर के करीब है। लेकिन 10 साल की US बॉन्ड यील्ड में मामूली नरमी आई है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार का कहना है कि US बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से मार्केट में सतर्कता बनी हुई है। जब तक ये दोनों अहम मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर ऊंचे बने रहेंगे, तब तक मार्केट में जोरदार वापसी की उम्मीद करना सही नहीं होगा। पिछले 5 दिनों से FIIs मार्केट में बिकवाली कर रहे हैं और US 10-साल की यील्ड 5% पर होने के कारण उनके मार्केट में हर छोटी तेजी पर बिकवाली करने की संभावना है।
आज की बैठक में फेड के ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स (bp) की बढ़ोतरी करने की सबसे अधिक संभावना है। हालांकि,इससे मार्केट पर असर पड़ने की संभावना कम है क्योंकि मार्केट ने इसे पहले ही पचा चुका । मार्केट पर ज्यादा असर फेड की उस टिप्पणी का होगा जिसमें मैक्रो-आउटलुक और भविष्य में ब्याज दरों को लेकर संभावित कदम के बारे में बताया जाएगा।
भले ही मार्केट कमजोर है,लेकिन इसमें कुछ खास शेयरों में निवेश के मौके हैं। HDFC बैंक के नए MD और CEO की नियुक्ति जल्द होने की उम्मीद है और NPCI द्वारा डिजिटल ट्रांज़ैक्शन के लिए लाए गए नए MDR नियम अहम घटनाएं हैं जो मार्केट पर असर डाल सकती हैं।
चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर का कहना है कि आज आने वाले US फेडरल रिज़र्व के पॉलिसी फ़ैसले से पहले ग्लोबल बाज़ार सतर्क रुख दिखा रहे हैं,जबकि US बाज़ारों के गिरावट के साथ बंद होने के बाद एशियाई बाज़ारों में मिला-जुला रुझान है। निवेशक फेड के ब्याज दर से जुड़े फ़ैसले और आगे के लिए दिए जाने वाले संकेतों (फ़ॉरवर्ड गाइडेंस) पर बारीकी से नज़र रखेंगे,क्योंकि इनका असर ग्लोबल रिस्क सेंटीमेंट और बाज़ार की निकट भविष्य की दिशा पर पड़ सकता है।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23366-23437 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23516-23566/23623 पर है। इसके लिए पहला बेस 22966/23021-23072 पर और बड़ा बेस 22867-22909 पर है।
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 56272-56517 पर और बड़ा रजिस्टेंस 56867-57050 पर है। इसके लिए पहला बेस 55445-55600 पर और बड़ा बेस 55069-55231 पर है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनकी डाबर में 382 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 395 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, बजाज ऑटो में 11500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ,11200 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।