Market cues : निफ्टी में 23000 का सपोर्ट टूटने पर शुरू हो सकती है पैनिक सेलिंग, रहें सतर्क
Nifty Trade setup : निफ्टी के नेगेटिव रुख के साथ कंसोलिडेट होने की उम्मीद है। अगर यह 23,000 के अहम सपोर्ट लेवल से नीचे जाता है,तो मंदी का रुझान और मज़बूत हो सकता है और पैनिक सेलिंग शुरू हो सकती है। ऊपर की तरफ, 23,400–23,500 का जोन एक बड़ी रुकावट का काम कर सकता है
Trade Setup : मार्केट में उतार-चढ़ाव की उम्मीद मापने वाला इंडीकेटर इंडिया विक्स बढ़ता के मोड में रहा। यह 9.34 प्रतिशत बढ़कर 13.43 पर पहुंच गया,जो 24 जुलाई के बाद इसका सबसे हाई क्लोजिंग लेवल है
Trade setup for today : 15 सितंबर को गैप-अप ओपनिंग के बावजूद,मंदड़िए अपनी पकड़ छोड़ने के कोई संकेत नहीं दे रहे हैं । ये निफ्टी को 1.2 प्रतिशत नीचे खींच लाए हैं। टेक्निकल इंडिकेटर्स मजबूती से मंदड़ियों के पक्ष में हैं। US बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ FOMC मीटिंग के नतीजों से पहले बने सावधानी के माहौल ने मार्केट सेंटीमेंट को कमजोर कर दिया है। ऐसे में निफ्टी के नेगेटिव रुख के साथ कंसोलिडेट होने की उम्मीद है।
अगर निफ्टी 23,000 के अहम सपोर्ट लेवल से नीचे जाता है तो मंदी का रुझान और मज़बूत हो सकता है और पैनिक सेलिंग शुरू हो सकती है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 23,400–23,500 का ज़ोन एक बड़ी रुकावट का काम कर सकता है। इस समय उछाल पर बिकवाली करना ही सबसे अच्छी रणनीति होगी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (23,119) के लिए अहम लेवल
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 23,458, 23,570 और 23,751
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 23,096, 22,984 और 22,802
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
निफ्टीने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाई, जिससे इसका लोअर हाई-लोअर लो स्ट्रक्चर जारी रहा और बाजार पर बेयर्स का दबदबा दिखा। सभी अहम मूविंग एवरेज नीचे की ओर बढ़ते रहे,जबकि इंडेक्स 22,183 से 24,774 तक की रैली के 61.8 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल से नीचे गिर गया। RSI और गिरकर 22.23 पर आ गया, जो मार्च 2025 के बाद का इसका सबसे निचला स्तर है। जबकि MACD में भी गिरावट जारी रही और रेड हिस्टोग्राम बार लगातार छठे सेशन में बढ़ता गया। ये सभी इंडिकेटर लगातार बने बेयरिश मोमेंटम की ओर इशारा कर रहे हैं।
बैंक निफ्टी (55,795) के लिए अहम लेवल
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 56,654, 56,938 और 57,397
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 55,736, 55,453 और 54,994
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,285, 59,261
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 55,749, 55,050
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
कल बैंक निफ्टी 1.43 प्रतिशत गिरा और डेली टाइमफ्रेम पर एक बड़ी रेड कैंडल बनाई,जो बाजार में मंदी के मजबूत असर का संकेत है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा था और शॉर्ट- व मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज नीचे की ओर जा रहे थे। हालांकि,यह मई के निचले स्तर से जून के ऊंचे स्तर तक की रैली के 50 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल को बचाने में कामयाब रहा। RSI गिरकर 40 के लेवल से नीचे 33.23 पर आ गया। जबकि MACD ज़ीरो लाइन के नीचे अपने डाउनट्रेंड में बना रहा और रेड हिस्टोग्राम बार और गहरा होता गया। ये सभी इंडिकेटर मंदी के दौर की ओर इशारा कर रहे हैं।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार पांचवें सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 15 सितंबर को ₹2,977 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस सत्र के दौरान ₹2,686 करोड़ के शेयर खरीदे।
इंडिया VIX
मार्केट में उतार-चढ़ाव की उम्मीद मापने वाला इंडीकेटर इंडिया विक्स बढ़ता के मोड में रहा। यह 9.34 प्रतिशत बढ़कर 13.43 पर पहुंच गया,जो 24 जुलाई के बाद इसका सबसे हाई क्लोजिंग लेवल है। यह बुल्स के बीच बढ़ती बेचैनी का संकेत है। अगर यह 14 के लेवल से ऊपर जाता है तो बुल्स के लिए बड़ा रिस्क हो सकता है और मार्केट में उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 15 सितंबर को गिरकर 0.83 पर आ गया,जबकि पिछले सेशन में यह 1.01 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक, आईनॉक्स विंड, कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, सेल
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।