Get App

Stock Market : रेंज में अटका बाजार, कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल से जाने अब कैसे बन सकता है पैसा

Stock Market :सहज अग्रवाल के मुताबिक मार्केट एक रेंज में है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 22,800 का लेवल एक एक्सट्रीम लेवल है। इसके टूटने की संभावना बहुत कम है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 23,700 के पार करना बहुत ज्यादा कठिन होगा। ऐसे में बाजार इसी रेंज के अंदर ट्रेड करता दिख सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 1:10 PM
Stock Market : रेंज में अटका बाजार, कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल से जाने अब कैसे बन सकता है पैसा
Stock Market :रिलायंस इंडस्ट्रीज पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि यह शेयर एक रेंज में ही है। इसमें काफी समय से कोई बहुत ज्यादा एग्रेसिव मूवमेंट नहीं दिख रहा है

Stock Market : बुधवार को भारतीय शेयर बाज़ार मज़बूती के साथ कारोबर कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स में लगभग 400 अंकों की बढ़त दिख रही है। और निफ्टी 23,250 के आसपास कारोबार कर रहा है। FMCG इंडेक्स में लगभग 1.7 प्रतिशत और PSU बैंक इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त हुई है। जबकि ऑटो, बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी तेज़ी है। इसके विपरीत IT और फार्मा सेक्टर में गिरावट दिख रही है। ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन कमज़ोर दिख रहा है। मिडकैप सपाट कारोबार कर रहे हैं और स्मॉलकैप में 0.56 प्रतिशत की गिरावट आई है। मार्केट ब्रेथ निगेटिव है जिसमें 1,562 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 2,097 शेयरों में गिरावट आई है। जबकि वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 1.49 प्रतिशत गिर गया है।

निफ्टी व्यू

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि वे बाजार पर आज अपने दो व्यू देंगे। अभी हम सितंबर सीरीज के मिड पर ही पहुंचे हैं तो अगले 15 दिन का व्यू डिस्कस करना भी जरूरी है। सहज अग्रवाल के मुताबिक मार्केट एक रेंज में है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 22,800 का लेवल एक एक्सट्रीम लेवल है। इसके टूटने की संभावना बहुत कम है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 23,700 के पार करना बहुत ज्यादा कठिन होगा। ऐसे में बाजार इसी रेंज के अंदर ट्रेड करता दिख सकता है। काफी न्यूज़ आने वाली है। आज ही फेड का डिसीजन भी आने वाला है जिसकी वजह से मार्केट में और वोलेटिलिटी रह सकती है। यह निफ्टी के अगले 15 दिनों की रेंज रह सकती है।

लेकिन एकदम शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग की बात करें तो ऐसा लगता कि 23100 पर स्थित कल का निचला स्तर काफी अहम है। इस पर निफ्टी के लिए तगड़ा सपोर्ट है। अगर सिर्फ ट्रेडिंग के नजरिए से देखें तो निफ्टी में एक बाउंस बैक देखने को मिल सकता है। इसमें निफ्टी 23400 तक जा सकता है। इस लेवल पर काफी ओपन इंटरेस्ट बिल्ड अप देखने को मिला है। कुल मिलाकर कहें तो निफ्टी एक रेंज में अटका हुआ है,जिसमें एक ट्रेडिंग बाउंस बैक मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें