Get App

सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे, जानिए किन-किन शेयरों ने किया तेजी को सपोर्ट

सेंसेक्स 3 सितंबर को 58,194 पर जबकि निफ्टी 17323 पर बंद होने में कामयाब रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2021 पर 4:11 PM
सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे, जानिए किन-किन शेयरों ने किया तेजी को सपोर्ट

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को रिकॉर्ड हाई छू लिया। सेंसेक्स जहां 58,194 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा वहीं निफ्टी 17323 के ऊपर बंद हुई। 3 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार को कई विदेशी संकेतों से भी मजबूती मिली। घरेलू मोर्चे पर भी मजबूत PMI, GDP डेटा और कोरोनावायरस संक्रमण के घटते मामलों से सपोर्ट मिली। इसके साथ ही अगस्त में GST कलेक्शन लगातार दूसरे महीने 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा।

BSE मिडकैप शुक्रवार 3 सितंबर को 4.8% चढ़ा था। इस इंडेक्स में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में अडानी ट्रांसमिशन, वोडाफोन आइडिया, एक्साइड इंडस्ट्रीज, अडानी पावर, ओबरॉय रियल्टी, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और वोल्टास हैं। जबकि मिडकैप इंडेक्स के गिरने वाले शेयरों में बैंक ऑफ इंडिया, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, न्यू इंडिया अश्योरेंस कंपनी और एंडुरेंस टेक्नोलॉजी है।

BSE स्मॉलकैप 3 सितंबर को 3.9% चढ़ा था। इसमें सबसे ज्यादा जिन शेयरों में तेजी आई उनमें  ज़ेन टेक्नोलॉजी, टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया, शोभा, NELCO, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, ब्रिगेड एंटरप्राइज, RPG लाइफ साइंसेज, थंगमल ज्वैलरी और प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इन सभी शेयरों में 25-30 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि इस इंडेक् के कुछ शेयर गिरे भी हैं। इनमें बर्गर किंग, GE T&D इंडिया, अरविंद फैशन, सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज, स्वान एनर्जी और सेरा सैनिटीवेयर हैं।

Bank of Baroda सस्ते में घर खरीदने का दे रहा है मौका, जानिए कैसे करें अप्लाई

BSE लार्जकैप हफ्ते के आखिरी दिन 3.8 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। इस इंडेक्स के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में हैवेल्स इंडिया, श्री सीमेंट्स, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, इंटरग्लोब एविएशन और DLF है। इन शेयरों में 10% से ज्यादा की तेजी आई है।

BSE सेंसेक्स का मार्केट वैल्यू बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा। इसके TCS,भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। वहीं दूसरी तरह सेंसेक्स के सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में इंफोसिस और M&M रहे।   

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 10 फीसदी की तेजी आई है। जबकि ऑयल-गैस और इंफ्रा इंडेक्स 5% चढ़ा है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें