इन शेयरों के दम पर निवेशकों ने कमाए ₹1.65 लाख करोड़, Sensex-Nifty में अच्छी तेजी

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में भी रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.65 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.65 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 9:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,924.77 और निफ्टी 24,324.45 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में भी रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी है। आईटी और मेटल शेयरों से मार्केट को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.65 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.65 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 223.34 प्वाइंट्स यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 80,148.11 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 223.34 प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी के उछाल के साथ 24,385.30 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,924.77 और निफ्टी 24,324.45 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.65 लाख करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 10 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,50,05,094.58 करोड़ रुपये था। आज यानी 11 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,51,70,602.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,65,507.64 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 22 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 22 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी टाटा स्टील, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक में है। वहीं दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और नेस्ले में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

100 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2518 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1780 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 608 में गिरावट का रुझान है और 130 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 100 शेयर एक साल के हाई और 7 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 71 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 51 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।