Stock Market Opening Bell: अधिकतर मार्केट में हरियाली के बीच घरेलू मार्केट में भी रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों को छोड़ बाकी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी का रुझान दिख रहा है। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 169.91 प्वाइंट्स यानी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 77,510.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 43.50 प्वाइंट्स यानी 0.18 फीसदी के उछाल के साथ 23,581.35 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 77,341.08 और निफ्टी 23,537.85 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में 1.68 लाख करोड़ रुपये का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 24 जून 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,35,60,405.37 करोड़ रुपये था। आज यानी 25 जून 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,37,28,607.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,68,202.26 करोड़ रुपये बढ़ गई है।
Sensex के 25 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 25 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी पावरग्रिड, एलएंडटी और एसबीआई में है। वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, एशियन पेंट और कोटक बैंक में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
131 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 2480 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1927 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 448 में गिरावट का रुझान है और 105 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 131 शेयर एक साल के हाई और 5 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 105 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 25 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।