Stock Market Opening Bell: Sensex फिर 80,000 के पार, Nifty में अच्छी तेजी, निवेशकों ने कमाए ₹1.96 लाख करोड़

Stock Market Opening Bell: अमेरिकी मार्केट में तेजी, यूरोपीय मार्केट में बिकवाली और एशियाई मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी है। आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.96 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.96 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 9:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,960.38 और निफ्टी 24,320.55 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: अमेरिकी मार्केट में तेजी, यूरोपीय मार्केट में बिकवाली और एशियाई मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की तेजी हैं। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। मार्केट को सबसे तगड़ा सपोर्ट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों से मिल रहा है। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.96 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.96 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 165.05 प्वाइंट्स यानी 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 80,125.43 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 40.75 प्वाइंट्स यानी 0.17 फीसदी के उछाल के साथ 24,361.30 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,960.38 और निफ्टी 24,320.55 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.96 लाख करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 8 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,49,71,810.34 करोड़ रुपये था। आज यानी 9 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,51,68,389.00 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,96,578.66 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 24 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 24 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी मारुति, एमएंडएम और आईटीसी में है। वहीं दूसरी तरफ इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1

158 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2568 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1870 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 570 में गिरावट का रुझान है और 128 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 158 शेयर एक साल के हाई और 8 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 102 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 42 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 1

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।