Stock Market Opening Bell: ₹200000 करोड़ स्वाहा, Sensex-Nifty दबाव में, सिर्फ इस सेक्टर में खरीदारी

Stock Market Opening Bell: अधिकतर वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। निफ्टी के सिर्फ हो ही इंडेक्स ग्रीन हैं। ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2 लाख करोड़ रुपये घट गई है

अपडेटेड Jun 24, 2024 पर 9:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 77,209.90 और निफ्टी 23,501.10 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: अधिकतर वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। घरेलू मार्केट पर आज फ्रंट रनिंग की आशंका के चलते क्वांट म्यूचुअल फंड के दफ्तरों पर सेबी के सर्च ऑपरेशन का साया है। वहीं जीएसटी काउंसिल के फैसले का भी असर मार्केट पर है। निफ्टी का सिर्फ एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स ही ग्रीन है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का रुझान है। इन सबके चलते आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2 लाख करोड़ रुपये घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 332.86 प्वाइंट्स यानी 0.43 फीसदी की फिसलन के साथ 76,877.04 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 122.80 प्वाइंट्स यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 23,378.30 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 77,209.90 और निफ्टी 23,501.10 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 2.04 लाख करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 21 जून 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,34,48,667.42 करोड़ रुपये था। आज यानी 24 जून 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,32,44,265.79 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 2,04,401.63 करोड़ रुपये घट गई है।

Sensex के सिर्फ 5 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 5 ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी सन फार्मा, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक में है। वहीं दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और एसबीआई में आज सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 7

115 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2821 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1334 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1323 में गिरावट का रुझान है और 164 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 115 शेयर एक साल के हाई और 10 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 129 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 48 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।