Stock Market News: बजट में कैपिटल गेन पर टैक्स सिस्टम में बदलाव से अभी मार्केट उबरा नहीं, वैश्विक मार्केट में तेज बिकवाली ने और दबाव बना दिया। वैश्विक मार्केट से बिकवाली के संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम से गिर गए। निफ्टी के सभी सेक्टर के इंडेक्स रेड जोन में हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। ओवरऑल बात करें तो बिकवाली के इस दबाव में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.28 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 3.28 लाख करोड़ रुपये डूब गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 584.77 प्वाइंट्स यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 24,242.10 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 171.40 प्वाइंट्स यानी 0.70 फीसदी की फिसलन के साथ 24,242.10 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,148.88 और निफ्टी 24,413.50 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में 3.28 लाख करोड़ रुपये की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 24 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,49,47,552.63 करोड़ रुपये था। आज यानी 25 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,46,19,199.92 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 3,28,352.71 करोड़ रुपये घट गई है।
Sensex के 4 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 4 ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एलएंडटी, टाटा मोटर्स और नेस्ले में है। वहीं दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और पावरग्रिड में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 2601 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 895 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1561 में गिरावट का रुझान है और 145 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 72 शेयर एक साल के हाई और 6 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 88 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 34 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।