Get App

Stock Market News: Sensex में 585 अंकों की गिरावट, Nifty भी टूटा, निवेशकों के ₹3.28 लाख करोड़ स्वाहा

Sensex Today: बजट में कैपिटल गेन पर टैक्स सिस्टम में बदलाव से अभी मार्केट उबरा नहीं, वैश्विक मार्केट में तेज बिकवाली ने और दबाव बना दिया। वैश्विक मार्केट से बिकवाली के संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम से गिर गए। निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 3.28 लाख करोड़ रुपये डूब गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2024 पर 10:13 AM
Stock Market News: Sensex में 585 अंकों की गिरावट, Nifty भी टूटा, निवेशकों के ₹3.28 लाख करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,148.88 और निफ्टी 24,413.50 पर बंद हुआ था।

Stock Market News: बजट में कैपिटल गेन पर टैक्स सिस्टम में बदलाव से अभी मार्केट उबरा नहीं, वैश्विक मार्केट में तेज बिकवाली ने और दबाव बना दिया। वैश्विक मार्केट से बिकवाली के संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम से गिर गए। निफ्टी के सभी सेक्टर के इंडेक्स रेड जोन में हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। ओवरऑल बात करें तो बिकवाली के इस दबाव में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.28 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 3.28 लाख करोड़ रुपये डूब गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 584.77 प्वाइंट्स यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 24,242.10 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 171.40 प्वाइंट्स यानी 0.70 फीसदी की फिसलन के साथ 24,242.10 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,148.88 और निफ्टी 24,413.50 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 3.28 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 24 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,49,47,552.63 करोड़ रुपये था। आज यानी 25 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,46,19,199.92 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 3,28,352.71 करोड़ रुपये घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें