Sensex-Nifty रेड, फिर भी निवेशकों ने कमाए ₹1.24 लाख करोड़, सबसे अच्छी खरीदारी इस सेक्टर में

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में भी मिला-जुला रुझान है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में हैं। हालांकि ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.24 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.24 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Jul 10, 2024 पर 9:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,351.64 और निफ्टी 24,433.20 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में भी मिला-जुला रुझान है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में हैं। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है। सेक्टरवाइज मिला-जुला रुझान है। सबसे अच्छी तेजी रियल्टी सेक्टर में है और इसका निफ्टी इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूत हुआ है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.24 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.24 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 114.23 प्वाइंट्स यानी 0.14फीसदी की फिसलन के साथ 80,237.41 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 26.45 प्वाइंट्स यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 24,406.75 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,351.64 और निफ्टी 24,433.20 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.24 लाख करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 9 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,51,27,853.30 करोड़ रुपये था। आज यानी 10 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,52,51,962.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,24,109.57 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 19 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 19 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी मारुति, अदाणी पोर्ट्स और नेस्ले में है। वहीं दूसरी तरफ एमएंडएम, एसबीआई और मारुति में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

124 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2792 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1723 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 937 में गिरावट का रुझान है और 132 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 124 शेयर एक साल के हाई और 9 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 88 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 48 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।