Get App

Stock Market Outlook : लाल निशान में बंद हुए बाजार, जानिए 11 मई को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Stock Market Outlook : निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.15% नीचे रहा,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.22% ऊपर रहा। सेक्टरों की बात करें तो IT,हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और FMCG को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। PSU बैंक इंडेक्स 3% गिरा,ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1% गिरा,जबकि प्राइवेट बैंक, मेटल, एनर्जी,पावर और रियल्टी इंडेक्स में से हर एक में 0.5% की गिरावट आई

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 08, 2026 पर 4:31 PM
Stock Market Outlook : लाल निशान में बंद हुए बाजार, जानिए 11 मई को कैसी रह सकती है इनकी चाल
Market cues : आगे चलकर,बाजार के एक सीमित दायरे में रहने और स्टॉक स्पेसिफिक रहने की उम्मीद है। कंपनियों के नतीजे,कच्चे तेल की कीमतें और विदेशी निवेशकों का रुख ही बाजार की अगली दिशा तय करेंगे

Stock Market Outlook : 8 मई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी 24,200 के नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 516.33 अंक या 0.66 प्रतिशत गिरकर 77,328.19 पर और निफ्टी 150.50 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 24,176.15 पर बंद हुआ। लगभग 1988 शेयरों में बढ़त हुई, 2048 शेयरों में गिरावट आई और 170 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में एसबीआई,कोल इंडिया,एचडीएफसी बैंक,बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक शामिल रहे। जबकि सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स,अपोलो हॉस्पिटल्स,टाटा कंज्यूमर,अदानी पोर्ट्स और टाइटन कंपनी शामिल रहे।

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.15% नीचे रहा,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.22% ऊपर रहा। सेक्टरों की बात करें तो IT,हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और FMCG को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। PSU बैंक इंडेक्स 3% गिरा,ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1% गिरा,जबकि प्राइवेट बैंक, मेटल, एनर्जी,पावर और रियल्टी इंडेक्स में से हर एक में 0.5% की गिरावट आई।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट के पास US-ईरान की नई मिलिट्री कार्रवाई के बाद मार्केट में रिस्क-ऑफ सेशन देखने को मिला। इस संघर्ष से सीज़फ़ायर की उम्मीदें कमजोर हुईं और प्रॉफ़िट बुकिंग शुरू हो गई। हालांकि,कच्चे तेल की कीमतों में 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ही रहीं। US के 10-साल के यील्ड में नरमी से मार्केट सेंटीमेंट और रुपये को थोड़ा सपोर्ट मिला है। हालांकि आगे का रास्ता थोड़ा मुश्किल है,लेकिन मिडिल ईस्ट संघर्ष के एक संभावित डिप्लोमैटिक समाधान को लेकर उम्मीद बनी हुई है।

इन्वेस्टर अच्छे नतीजे वाली कंपनियों पर फोकस कर रहे हैं। कई मिड और स्मॉल-कैप शेयरों में वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक दिख रहे हैं। सेक्टर के हिसाब से ट्रेंड मिले-जुले रहे। IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में बढ़त रही। यह अनिश्चित माहौल के बावजूद चुनिंदा शेयरों में मजबूती का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें