₹5 लाख करोड़ की बारिश, IT Stocks के दम पर Sensex में 775 अंकों का उछाल, Nifty उबरा पांच दिनों की गिरावट से

Stock Market Rally: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज मार्केट में शानदार रिकवरी हुई। लगातार पांच कारोबारी दिनों में डेढ़ फीसदी से अधिक टूटने के बाद आईटी सेक्टर के दम पर आज सेंसेक्स (Sensex) इंट्रा-डे में 800 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24000 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी आज अच्छी रौनक दिखी। इस रौनक में निवेशकों की दौलत में आज ₹5 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। चेक करें कि दिन भर मार्केट में कैसा हाल रहा

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 4:13 PM
Sensex-Nifty Closes Green: लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट का सिलसिला आज टूटा और सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में बंद हुए।

Sensex-Nifty Closes Green: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट का सिलसिला टूटा। अमेरिका और ईरान के बीच हमले थमे तो मार्केट उछल पड़ा। निफ्टी समेत एनएसई के अन्य इंडेक्सेज और स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज मार्केट में बहार छा गई। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स इंट्रा-डे में 800 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24000 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी रौनक दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1-1% से अधिक मजबूती आई।

सेक्टरवाइज मार्केट को आज आईटी सेक्टर से सबसे तगड़ा सपोर्ट मिला जिसका निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ है। इसे ऑटो और फार्मा सेक्टर से भी अच्छा सपोर्ट मिला, जिनके निफ्टी इंडेक्स डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुए तो एफएमसीजी सेक्टर 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक में भी अच्छी तेजी आई। निफ्टी रियल्टी 2% से अधिक मजबूत हुआ। मार्केट की इस रौनक के बीच ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹5 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹5 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 579.48 प्वाइंट्स यानी 0.75% की बढ़त के साथ 77,502.12 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 169.85 प्वाइंट्स यानी 0.71% के उछाल के साथ 24,175.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 841.74 प्वाइंट्स चढ़कर 76,901.51 और निफ्टी 244.15 प्वाइंट्स उछलकर 24,011.60 तक पहुंचा था।


₹5.20 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 24 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,75,62,165.25 करोड़ था। आज यानी 27 जुलाई 2026 को यह बढ़कर ₹4,80,82,333.10 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹520,167.85 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 28 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 28 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज जोमैटो के एटर्नल, इंडिगो और इंफोसिस में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सिर्फ एचडीएफसी बैंक, और एक्सिस बैंक में गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 122

142 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4558 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2779 शेयर आज मजबूत हुए तो 1579 में गिरावट रही जबकि 200 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 142 शेयर एक साल के हाई और 77 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 123

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।