Q4 Results: हर शेयर पर ₹12 का डिविडेंड देगी पावर कंपनी, मुनाफा 82% उछला

Q4 Results: पावर और एनर्जी सेक्टर की Siemens Energy India के मुनाफे में 82 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने हर शेयर पर 12 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश की है। नए ऑर्डर करीब दोगुने हो गए। कंपनी ने नए निवेश का भी ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 11:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Siemens Energy India का शेयर बुधवार, 25 नवंबर को BSE पर 0.30% की बढ़त के साथ ₹2,979 पर बंद हुआ।

Q4 Results: पावर और एनर्जी सेक्टर की Siemens Energy India ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 82% बढ़कर ₹653 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹360 करोड़ था।

रेवेन्यू और मुनाफे में बढ़ोतरी

Siemens Energy का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 30.5% बढ़कर ₹3,453 करोड़ हो गया। वहीं, EBITDA में 72% की बढ़ोतरी हुई। यह ₹479 करोड़ से बढ़कर ₹822 करोड़ पर पहुंच गया।


EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 23.8% हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 18.1% था। यानी कमाई के साथ ऑपरेटिंग मुनाफा भी बेहतर हुआ है।

₹12 डिविडेंड देने की सिफारिश

Siemens Energy के बोर्ड ने ₹2 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹12 डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह 600% के बराबर है। हालांकि, इसके लिए आगामी तीसरी सालाना आम बैठक (AGM) में मंजूरी जरूरी होगी। मंजूरी मिलने पर 10 फरवरी 2027 से डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।

नए ऑर्डर में 92% की बढ़ोतरी

Siemens Energy का ऑर्डर बैकलॉग सालाना आधार पर 25.6% बढ़कर ₹20,362 करोड़ हो गया। वहीं, जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान नए ऑर्डर 92.1% बढ़कर ₹4,514 करोड़ पर पहुंच गए।

पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 30.4% बढ़ा, जबकि नेट प्रॉफिट में 81.5% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने सालाना रेवेन्यू के ₹10,000 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लिया।

क्षमता बढ़ाने पर ₹2,060 करोड़ का निवेश

Siemens Energy ने ट्रांसफॉर्मर और हाई-वोल्टेज स्विचगियर बनाने की क्षमता बढ़ाने पर काम किया है। इसके लिए करीब ₹2,060 करोड़ के निवेश की घोषणा की गई है। इससे बड़े पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता करीब 30,000 MVA बढ़ाई जाएगी।

कंपनी के CEO गिलहर्मे मेंडोंका ने कहा कि मजबूत ऑर्डर बैकलॉग और बढ़ता रेवेन्यू आगे की ग्रोथ के लिए अच्छा आधार तैयार करते हैं। उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा और मुनाफे के साथ कारोबार बढ़ाने पर भी जोर दिया।

शेयर का प्रदर्शन

Siemens Energy India का शेयर बुधवार, 25 नवंबर को BSE पर 0.30% की बढ़त के साथ ₹2,979 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 7.81% चढ़ा है। हालांकि, बीते 6 महीने में इसने 16.56% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 1.06 लाख करोड़ रुपये है।

निवेशकों को राहत! SEBI ने KYC नियमों में 6 बड़े बदलाव किए, 24 दिसंबर से लागू होंगे नए रूल्स

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।