Stocks to Watch: गुरुवार, 26 नवंबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर एक्शन में रह सकते हैं। इनमें ब्लॉक डील, नए ऑर्डर, USFDA की मंजूरी और बिजनेस विस्तार से जुड़ी खबरें हैं। इससे इन शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
Stocks to Watch: गुरुवार, 26 नवंबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर एक्शन में रह सकते हैं। इनमें ब्लॉक डील, नए ऑर्डर, USFDA की मंजूरी और बिजनेस विस्तार से जुड़ी खबरें हैं। इससे इन शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
Diamond Power Infrastructure
पावर ट्रांसमिशन कंपनी Diamond Power को अदाणी ग्रुप की Adani Energy Solutions से ₹488.18 करोड़ के दो ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को Bhadla-Fatehpur HVDC प्रोजेक्ट के लिए 6,659.66 किलोमीटर AL-59 कंडक्टर की सप्लाई करनी है।
CESC
पावर सेक्टर की कंपनी CESC की सब्सिडियरी Purvah Green Power ने मध्य प्रदेश में 153.7 MW के विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए Venwind Refex Power को कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इसमें विंड टर्बाइन जनरेटर और ट्यूबलर टावर की सप्लाई शामिल है।
Lupin
फार्मा कंपनी Lupin को अमेरिका में अपनी Sitagliptin और Metformin Hydrochloride Tablets के लिए USFDA की मंजूरी मिल गई है। यह दवा टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर का स्तर कम करने के लिए इस्तेमाल होती है। इस दवा की अमेरिका में सालाना बिक्री करीब 439.2 मिलियन डॉलर है।
Schaeffler India
ऑटो और इंडस्ट्रियल कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी Schaeffler India में उसकी पैरेंट कंपनी Schaeffler AG अपनी 6% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। इस ब्लॉक डील की वैल्यू करीब ₹3,188 करोड़ हो सकती है। इसके लिए ₹3,400 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। यह पिछले बंद भाव से करीब 5.6% कम है।
KSB
इंडस्ट्रियल पंप बनाने वाली कंपनी KSB को ₹117 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Triveni Turbines से मिला है। इसके तहत कंपनी को JSW Energy के लिए बॉयलर फीड पंप के 15 सेट और उनसे जुड़े उपकरणों की सप्लाई करनी है।
Alembic Pharmaceuticals
फार्मा कंपनी Alembic Pharmaceuticals को अमेरिकी दवा नियामक USFDA से दो Establishment Inspection Reports (EIR) मिली हैं। इससे गुजरात के वडोदरा स्थित कंपनी की बायोइक्विवेलेंस फैसिलिटी का निरीक्षण बंद हो गया है। USFDA ने यह जांच 31 अगस्त से 10 सितंबर 2026 के बीच की थी।
LG Electronics India
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG Electronics India में उसकी दक्षिण कोरियाई प्रमोटर कंपनी 2% तक हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। इस ब्लॉक डील की वैल्यू ₹2,320.5 करोड़ तक हो सकती है। इसके तहत 1.358 करोड़ शेयर बेचे जा सकते हैं। फ्लोर प्राइस ₹1,709.30 प्रति शेयर रखा गया है, जो पिछले बंद भाव से करीब 6% कम है।
Apeejay Surrendra Park Hotels
होटल सेक्टर की कंपनी Apeejay Surrendra Park Hotels ने तमिलनाडु और पुडुचेरी की सीमा के पास Auroville Junction के नजदीक 42 कमरों का रिसॉर्ट खोलने के लिए समझौता किया है। यह रिसॉर्ट Zone Connect by The Park ब्रांड के तहत होगा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।