Get App

4 वजह से सात दिनों के बाद Nifty मजबूत, इंट्रा-डे में 701 प्वाइंट्स चढ़ा Sensex

Stock Market Rally सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 20 अगस्त घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) मजबूत हुए। लगातार सात कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी और चार दिनों की कमजोरी के बाद सेंसेक्स आज ग्रीन हुआ और ये आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुए। जानिए मार्केट में रौनक की चार मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 20, 2026 पर 4:14 PM
4 वजह से सात दिनों के बाद Nifty मजबूत, इंट्रा-डे में 701 प्वाइंट्स चढ़ा Sensex
एक कारोबारी दिन पहले 19 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 325.78 प्वाइंट्स यानी 0.42% की गिरावट के साथ 76,909.68 और निफ्टी 76.60 प्वाइंट्स यानी 0.32% की फिसलन के साथ 24,078.30 पर बंद हुआ था। आज ये ग्रीन खुले।

Stock Market Rally:  अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में नरमी, एशियाई बाजारों में रौनक और निचले स्तर पर खरीदारी के चलते घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज काफी चहल-पहल दिख रही हैं। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 701 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24250 के पार पहुंच गया और अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। लगातार सात कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी और चार कारोबारी दिनों की फिसलन के बाद आज सेंसेक्स मजबूत हुआ। ब्रोडर लेवल पर भी आज अच्छी रौनक है। निटी मिडकैप 100 आज 0.41% तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 0.64% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 20 अगस्त को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 628.04 प्वाइंट्स यानी 0.82% के उछाल के साथ 77,537.72 और निफ्टी 153.55 प्वाइंट्स यानी 0.64% की बढ़त के साथ 24,231.85 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 701.43 प्वाइंट्स उछलकर 77,611.11 और निफ्टी 186.85 प्वाइंट्स चढ़कर 24,265.15 तक पहुंच गया था।

Stock Market Rally: ये है वजह

अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में नरमी

अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने लॉन्ग टर्म बॉन्ड्स का बायबैक बढ़ाने का चौंकाने वाला फैसला किया तो लॉन्ग टर्म वाली ट्रेजरी बॉन्ड्स की यील्ड्स अचानक नीचे आ गई। इससे स्टॉक मार्केट में बहार छा गई। अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने सरकारी डेट बायबैक को कम से कम दोगुना करने का ऐलान किया है। इस ऐलान से 30-साल का ट्रेजरी बॉन्ड की फटाक से गिरकर 5.26% से 5.18% और 10-साल का ट्रेजरी यील्ड 4.68% से 4.63% पर आ गया। इसके नीचे आने से भारत जैसे एमर्जिंग मार्केट में निवेश और आकर्षक हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें