Gold Rate Today in India: आज रविवार को सोने-चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले सोने की चमक लगातार दो दिनों बढ़ी थी और इन दो दिनों में 24 कैरट की शुद्धता वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1850 और 22 कैरट वाला ₹1700 महंगा हआ था। एक हफ्ते में 24 कैरट गोल्ड के भाव ₹2240 और 22 कैरट के ₹2050 ऊपर चढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक दिन उछलने के बाद आज इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
