Get App

Stock Market Rally: Sensex में 550 अंकों का उछाल, इस सेक्टर के दम पर 5 सेकंड में ही बरसे ₹3 लाख करोड़

Stock Market Rally: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की मजबूत शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। जानिए मार्केट को आज सबसे अधिक सपोर्ट किन सेक्टर्स से मिला और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 9:30 AM
Stock Market Rally: Sensex में 550 अंकों का उछाल, इस सेक्टर के दम पर 5 सेकंड में ही बरसे ₹3 लाख करोड़
एक कारोबारी दिन पहले 29 मई को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 74775.74 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23547.75 पर बंद हुआ था। ये करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुए थे लेकिन आज इनकी बढ़त के साथ शुरुआत हुई है।

Stock Market Rally: अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत रुझान, डॉलर इंडेक्स में स्थिरता और भारत-अमेरिका के बीच कारोबारी बातचीत की रिपोर्ट्स ने मार्केट में ऐसी रौनक बिखेरी कि सेंसेक्स और निफ्टी उछल पडे़। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 590 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23700 के पार पहुंच गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मिडकैप स्टॉक्स में थोड़ा दबाव है लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 में गिरावट मामूली ही है तो दूसरी तरफ स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी का रुझान है और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब आधे फीसदी की बढ़त है। सेक्टरवाइज बात करें तो ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर मार्केट को नीचे खींच रहे हैं जिनके निफ्टी इंडेक्स करीब आधे फीसदी टूट गए। हालांकि दूसरी तरफ आईटी सेक्टर मार्केट को काफी ऊपर ले आ गया जिसका निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक मजबूत हुआ है।

ओवरऑल इस रौनक में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:20 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 323.28 प्वाइंट्स यानी 0.43% की बढ़त के साथ 75,099.02 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 90.25 प्वाइंट्स यानी 0.38% के उछाल के साथ 23,638.00 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 592.19 प्वाइंट्स उछलकर 75,367.93 और निफ्टी 185.95 प्वाइंट्स बढ़कर 23,733.70 तक पहुंच गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹3.11 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,64,46,938.533 करोड़ था। आज यानी 01 जून 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,67,58,124.25 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में ₹3,11,185.717 करोड़ का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें