Stock Market Rally: धनतेरस से एक दिन पहले शेयर बाजार में बूम; सेंसेक्स 2163 अंक तक उछला; निफ्टी पहुंचा 24580 के करीब

Stock Market Rally: विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से खरीद और कच्चे तेल के दाम में नरमी के बीच भारतीय शेयर बाजार लगातार छठवें कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज कर रहे हैं। निफ्टी पर केमिकल और मीडिया को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में हैं

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 3:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़ा था।

धनतेरस से एक दिन पहले 5 नंवबर को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी। दिवाली की रौनक बाजार में छाती दिखाई दी। सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त में शुरुआत की। उसके बाद दिन में सेंसेक्स पिछले बंद भाव से 2,163.63 अंक तक उछलकर 79,465.03 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी भी 619 अंक तक चढ़कर 24,579.90 के हाई तक गया। निफ्टी पर केमिकल और मीडिया को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में हैं।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से खरीद, कच्चे तेल के दाम में नरमी, पश्चिम एशिया संघर्ष का जल्द समाधान निकलने की उम्मीद के बीच भारतीय शेयर बाजार लगातार छठवें कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज कर रहे हैं। अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव के नतीजों से अमेरिकी शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई। इसका असर भी भारतीय शेयर बाजारों में दिख रहा है। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 3.03 प्रतिशत उछला, एसएंडपी 500 में 1.58 प्रतिशत की तेजी आई और नैस्डैक कम्पोजिट 1.44 प्रतिशत चढ़ा।

एक दिन पहले सेंसेक्स 383.55 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़कर दो महीने से अधिक के उच्चतम स्तर 77,301.40 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 149.75 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ। छोटी कंपनियों से जुड़े बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट में 2.40 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि मझोली कंपनियों मिडकैप सेलेक्ट 0.81 प्रतिशत चढ़ा।


FII का रुख और कच्चे तेल की चाल

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 7,284.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। कच्चे तेल के दाम में गुरुवार को लगभग 1 प्रतिशत तक की गिरावट है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रही है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में संपदा प्रबंधन विभाग के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका का कहना है, ‘अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया को लेकर अमेरिकी प्रशासन के अगले कदम पर है। इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ने या कूटनीतिक समाधान की दिशा में प्रगति होने से निकट भविष्य में कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक बाजार धारणा पर महत्वपूर्ण असर पड़ सकता है।'

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मध्यावधि चुनाव में बड़ा झटका लगा है। मतदाताओं ने विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को संसद के उच्च सदन सीनेट का नियंत्रण सौंप दिया और डेमोक्रेट ने कई अहम राज्यों में गवर्नर पद पर भी जीत दर्ज की।

Samvat 2083: ये 7 स्टॉक करा सकते हैं तगड़ा मुनाफा, Kotak Neo का है सिलेक्शन

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।