Get App

Nifty फिर 24200 पर, Auto Sector के दम पर Sensex में 600 अंकों का उछाल, इन 5 वजहों से छाई मार्केट में रौनक

Stock Market Rally: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी और हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज मार्केट में शानदार रौनक दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी उछल पड़े और ब्रोडर लेवल पर भी अच्छी रौनक दिखी। मार्केट को ऑटो सेक्टर से तगड़ा सपोर्ट मिला और एक सेक्टर का दबाव फीका पड़ गया। जानिए मार्केट में इस रौनक की पांच मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 25, 2026 पर 11:06 AM
Nifty फिर 24200 पर, Auto Sector के दम पर Sensex में 600 अंकों का उछाल, इन 5 वजहों से छाई मार्केट में रौनक
Stock Market Rally: एक कारोबारी दिन पहले 25 जून को सेंसेक्स (Sensex) 790.54 प्वाइंट्स यानी 1.04% के उछाल के साथ 76,991.22 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 197.55 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 24,021.65 पर बंद हुआ था। आज फिर ये अच्छी बढ़त के साथ खुले।

Stock Market Rally: कच्चे तेल के अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने के पहले के लेवल पर आने और एशियाई बाजारों में रौनक के बीच घरेलू मार्केट में भी खरीदारी का शानदार माहौल दिखा। इस माहौल में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी उछल पड़े। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी 50 ने भी 24200 का लेवल छू दिया। इससे पहले निफ्टी ने इंट्रा-डे में 8 मई को 24200 का लेवल छुआ था जब यह 24,253.80 तक पहुंचा था। ब्रोडर लेवल पर अच्छी रौनक है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब आधे-आधे फीसदी की बढ़त है।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 11:00 AM पर सेंसेक्स 581.20 प्वाइंट्स यानी 0.75% की बढ़त के साथ 77,572.42 और निफ्टी 173.95 प्वाइंट्स यानी 0.72% के उछाल के साथ 24,195.60 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 600.45 प्वाइंट्स चढ़कर 77,591.65 और निफ्टी 178.90 प्वाइंट्स उछलकर 24,200.55 तक पहुंच गया था।

Stock Market Rally: ये है वजह

कच्चे तेल में फिसलन

बढ़ती सप्लाई और अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर प्रगति के चलते क्रूड की कीमतों ने वेस्ट एशिया युद्ध के दौरान हुई सारी बढ़त खत्म कर दी। ब्रेंट क्रूड अब उसी लेवल पर वापस आ गया है, जिस पर यह 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध से पहले था। ब्रेंट क्रूड 27 फरवरी 2026 के बाद पहली बार $73 प्रति बैरल से नीचे फिसला है। यह 30 अप्रैल को $126 प्रति बैरल के हाई लेवल पर पहुंचा था और उस लेवल से 42% नीचे है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें