Stock Market Recovers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज मार्केट ने शुरुआती गिरावट से उबरते हुए जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे फीसदी से अधिक टूट गए थे लेकिन फिर इनमें रिकवरी आई। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स 475 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 23250 के नीचे फिसलने के बाद रिकवर होकर 23,350 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो स्मॉलकैप और मिडकैप स्पेस में भी रिकवरी की कोशिश दिख रही है।
