Stock Market Rise: शेयर बाजार में तेजी का कमबैक, सेंसेक्स 352 अंक तक उछला, निवेशकों की दौलत ₹2.30 लाख करोड़ बढ़ी

Stock Market Rise: बुधवार को बाजार बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,70,15,345.519 करोड़ रुपये रहा था। सेंसेक्स 141.90 अंक या 0.19 प्रतिशत टूटकर 75,867.80 पर बंद हुआ था

अपडेटेड May 29, 2026 पर 10:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुरुवार, 28 मई को शेयर मार्केट बकरीद के मौके पर बंद थे।

दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में शुक्रवार, 29 मई को तेजी लौटी है। बाजार खुलने के चंद पलों के अंदर ही सेंसेक्स 352 अंक तक उछल गया। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में हुई और फिर यह पिछली क्लोजिंग से 352 अंक तक उछलकर 76,220.02 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी 95 अंकों से ज्यादा तक चढ़कर 24,002.80 के हाई तक गया।

गुरुवार, 28 मई को शेयर मार्केट बकरीद के मौके पर बंद थे। बुधवार को बाजार बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,70,15,345.519 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह बढ़कर 4,72,45,935.77 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 2,30,590.251 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी।

क्यों उछला बाजार


मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर अच्छी खबर आने की उम्मीद से सेंटिमेंट पॉजिटिव हुआ है। ऐसी खबर है कि अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों की एक डील फाइनल होने की कगार पर है और इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मोहर लगना बाकी है। समझौता हो गया तो महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट फिर से पहले की तरह फुली ऑपरेशनल हो सकता है, जिससे ऊर्जा बाजार को राहत मिल सकती है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी थम सकती है और महंगाई बढ़ने की चिंता दूर हो सकती है।

इस खबर से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत लगभग 1 प्रतिशत गिरावट के साथ 91.74 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही है। IT शेयरों में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी निवेशकों का उत्साह बढ़ाया।

बुधवार को बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 141.90 अंक या 0.19 प्रतिशत टूटकर 75,867.80 पर बंद हुआ था। निफ्टी 6.55 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 23,907.15 पर रहा था।

रुपये की चाल

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 5 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.53 पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम को 60 दिन और बढ़ाने पर सहमति बनने की खबर से रुपये को सपोर्ट मिला। रुपया बुधवार को 12 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.58 पर बंद हुआ था। बकरीद के मौके पर गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।

वैश्विक बाजारों की चाल

भारत के अलावा अन्य एशियाई बाजार भी हरे निशान में हैं। निक्केई 225 में 2.4 प्रतिशत की बढ़त है। ताइवान वेटेड 2.6 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं KOSPI में 2.8 प्रतिशत की तेजी है। हेंग सेंग और जकार्ता कंपोजिट 1 प्रतिशत उछले हैं। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त में बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में गिरावट है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।